उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का साया, जानें 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम?

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का मौसम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल में 16 सितंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम? IMD के विशेष बुलेटिन के आधार पर जानें दक्षिण और उत्तर बंगाल के जिलों का दैनिक मौसम, अलर्ट और सुरक्षा उपाय.

विज्ञापन

West Bengal Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने बताया है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश तट से सटे इलाके में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इसके प्रभाव से 10 सितंबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की प्रबल संभावना है. इस मौसमी प्रणाली के असर से 16 सितंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में रुक-रुककर बारिश होगी. तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का सिलसिला बना रहेगा.

विज्ञापन

10 से 16 सितंबर तक मौसम का विस्तृत विवरण

  • 10 सितंबर को सुबह 08:30 बजे तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. हालांकि, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (70 से 110 मिलीमीटर) होने का अनुमान है. इस दौरान दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. उत्तर बंगाल के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी.
  • 10 और 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण दक्षिण बंगाल में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश (7-11 सेमी) का अलर्ट जारी किया गया है. तटीय क्षेत्रों (पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना) में हवा की गति बढ़कर 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. बाकी जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी. उत्तर बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.
  • 11 से 12 सितंबर तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में विशेषकर पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया में भारी बारिश जारी रहेगी. दक्षिण बंगाल में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. उत्तर बंगाल के पहाड़ी व मैदानी जिलों (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरदुआर) के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी, जिनमें जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) होने का अंदेशा है.
  • 12 से 13 सितंबर तक दक्षिण बंगाल में बारिश का जोर थोड़ा कम होकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तक सीमित रहेगा. हालांकि, उत्तर बंगाल में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरदुआर जिलों में मूसलाधार बारिश (7-11 सेमी) के साथ 30-40 किमी/घंटे की गति से हवाएं और बिजली गिरने का अनुमान है.
  • 13 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 14 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. उत्तर बंगाल के उत्तरी जिलों (विशेषकर जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर) में भारी बारिश (7-11 सेमी) की स्थिति बनी रहेगी. हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रहने का अनुमान है.
  • 14 से 16 सितंबर के दौरान पूरे पश्चिम बंगाल (उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों) में बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

10-11 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट

10 से 11 सितंबर के बीच दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना) के लिए भारी बारिश (7-11 सेमी) और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं को लेकर नारंगी यानी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

10 से 14 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट

10 से 12 सितंबर तक दक्षिण बंगाल में थंडरस्टॉर्म, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट लागू रहेगा. 11 से 14 सितंबर तक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी है.

ये भी पढ़ें: मानसून अपडेट : दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर बंगाल के 6 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

मछुआरों के लिए स्पेशल अलर्ट

9 से 11 सितंबर 2026 के बीच बंगाल, ओडिशा, बांग्लादेश तटों और उत्तर बंगाल की खाड़ी में 35-45 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़कर 55 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. इसलिए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने का निर्देश दिया गया है.

आमलोग क्या सावधानी बरतें

  • आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें.
  • बारिश या आंधी के समय बड़े पेड़ों, लोहे के ढांचों या बिजली के खंभों के नीचे न रहें.
  • असुरक्षित और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें.
  • निचले शहरी व ग्रामीण इलाकों में पानी भरने की संभावना है. इसलिए यात्रा करते समय जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक चलें.
  • कटी हुई फसलों और बागवानी को किसान सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखने का प्रबंध करें.

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : दक्षिण बंगाल में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट, सागर में अशांति की आशंका, मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola