कल का मौसम : दक्षिण बंगाल में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट, सागर में अशांति की आशंका, मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

Updated:
विज्ञापन
वर्षा से जलमग्न कोलकाता.

वर्षा से जलमग्न कोलकाता.

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में 28 जुलाई तक Kal Ka Mausam West Bengal: अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है. समुद्र तट पर 75 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam West Bengal: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (Low Pressure Area) 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का कारण बन सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर बने गहरे दबाव के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की और बंगाल-ओडिशा तट को पार करने की उम्मीद है. 28 से 29 जुलाई तक समुद्र के अशांत रहने की आशंका है. इसलिए मछुआरों से कहा गया है कि वे सागर में न जायें.

समुद्र में 75 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आईएमडी ने मछुआरों को 29 जुलाई तक पश्चिम बंगाल तट और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है. विभाग ने कहा कि 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसकी वजह से समुद्र के अत्यधिक अशांत रहने की आशंका है.

बंगाल के इन 2 जिलों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम सहित तटीय तथा उनसे सटे जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल में मूसलाधार वर्षा और तूफानी हवाओं की चेतावनी, कोलकाता और हल्दिया पोर्ट पर अलर्ट

इन जिलों में 1 अगस्त तक जारी रहेगी वर्षा

आईएमडी ने कहा कि राज्य के उप-हिमालयी जिलों में 1 अगस्त 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जिन जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, उनके नाम नीचे दिये गये हैं.

  • दार्जिलिंग
  • कलिम्पोंग
  • जलपाईगुड़ी
  • अलीपुरदुआर
  • कूचबिहार

सागरद्वीप में हुई सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 52 मिलीमीटर वर्षा दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग-कर्सियोंग-कलिम्पोंग में वर्षा का कहर, भू-स्खलन से थमी पहाड़ की रफ्तार, 4 की मौत

मंगलवार तक कोलकाता में होती रहेगी वर्षा

आईएमडी ने बताया कि अन्य स्थानों में कांथी में 34 मिलीमीटर, हल्दिया में 29 मिलीमीटर और कैनिंग में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने कोलकाता के लिए मंगलवार तक आमतौर पर बादल छाये रहने तथा एक-दो दौर की मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola