शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- बंगाल में बाल विवाह पर होगी कार्रवाई, बिना उम्र प्रमाण पत्र नहीं होगी शादी

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह पर सख्त शुभेंदु अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है. अब बाल विवाह कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. बाल विवाह करने वालों को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जायेगा. मंदिरों में भी अब उम्र प्रमाण पत्र के बिना विवाह संपन्न नहीं होंगे.

विज्ञापन

Child Marriage West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बाल विवाह को हर हाल में उनकी सरकार रोकेगी. उन्होंने कहा कि जिस बंगाल ने कभी देश को राह दिखायी थी, उसी राज्य में नाबालिग बेटियों की शादी का बढ़ता चलन गंभीर मामला बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह कराने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में शादी करने वालों को सरकारी योजनाओं के लाभ से पूरी तरह वंचित कर दिया जायेगा. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

विज्ञापन

‘पैसे की लालच में पुजारी, काजी कराते हैं बाल विवाह’

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत में बाल विवाह रोकने के लिए ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006’ कानून है. पुरुषों के लिए न्यूनतम विवाह योग्य उम्र 21 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 वर्ष तय की गयी है. इसके बावजूद आर्थिक लालच में पड़कर विभिन्न मंदिरों और काजियों के माध्यम से अवैध रूप से बाल विवाह कराये जा रहे हैं. अब ऐसा नहीं होगा. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब मंदिर समिति भी लोगों को जागरूक करने में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें: भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारी

काली मंदिर में लगा बैनर- उम्र प्रमाण पत्र के बिना विवाह नहीं

हुगली जिले में चुंचुड़ा के सरत्सरणी स्थित एक काली मंदिर में इस संबंध में बैनर लगाया गया है. बैनर पर लिखा है- उम्र के प्रमाण पत्र के बिना विवाह नहीं. विवाह कराने वाले पुरोहित ने भी कहा है कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने पर किसी भी हालत में विवाह नहीं कराया जायेगा. विवाह के लिए आधार कार्ड या उम्र का प्रमाण दिखाना अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में निशाने पर परंपरावादी, बोले शुभेंदु अधिकारी- किसी पर कुछ भी थोपा नहीं जायेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola