दक्षिण बंगाल में मूसलाधार वर्षा और तूफानी हवाओं की चेतावनी, कोलकाता और हल्दिया पोर्ट पर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के आसमान में मंडराये घने बादल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के गहरे दबाव (Depression) में बदलने से पश्चिम बंगाल का मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 27 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast West Bengal: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (Low Pressure Area) की वजह से पश्चिम बंगाल का मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जुलाई से 1 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप दिखेगा. दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गयी है. उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गयी है. मौसम विभाग ने आशंका जतायी है कि तटीय व निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

विज्ञापन

डीप डिप्रेशन में बदला लो प्रेशर एरिया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब गहरे दबाव (Depression) में तब्दील हो चुका है. यह डीप डिप्रेशन 27 जुलाई को पारादीप और सागर द्वीप के बीच तट पार करेगा.

उत्तर और दक्षिण बंगाल में वर्षा का अलर्ट

इसके असर से 27 और 28 जुलाई को दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में भारी से बहुत भारी वर्षा (07-20 सेंटीमीटर) तथा दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में भारी वर्षा (07-11 सेंटीमीटर) होने की संभावना है. 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल में 28 जुलाई से दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जैसे उत्तरी जिलों में भारी वर्षा (07-11 सेंटीमीटर) हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग-कर्सियोंग-कलिम्पोंग में वर्षा का कहर, भू-स्खलन से थमी पहाड़ की रफ्तार, 4 की मौत

दक्षिण बंगाल में कैसा रहने वाला है मौसम

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में 27 और 28 जुलाई को बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 27 जुलाई से 1 अगस्त तक के मौसम का पूर्वानुमान यहां पढ़ें.

  • 27 जुलाई 2026 : पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा (07-20 सेमी) होगी. दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा जिले में भारी बारिश (07-11 सेमी)का अनुमान. इस दौरान तटीय जिलों (उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर) में 50-60 किमी/घंटा और बाकी जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • 28 जुलाई 2026 : पुरुलिया और झारग्राम जिले में अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
  • 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026: दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. हालांकि भारी बारिश की तीव्रता में कमी आयेगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 15 दिन आफत की बारिश! जानें कहां होगी सबसे ज्यादा वर्षा और कैसा रहेगा मौसम

उत्तर बंगाल का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर बंगाल में सप्ताह की शुरुआत हल्की बारिश से होगी, लेकिन 28 जुलाई से वर्षा की तीव्रता बढ़ जायेगी. जानें 27, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को कैसा रहने वाला है मौसम.

  • 27 जुलाई : अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश.
  • 28 से 29 जुलाई : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी).
  • 30 जुलाई से 1 अगस्त : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी वर्षा (07-11 सेमी) जारी रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात : दक्षिण बंगाल के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कोलकाता में भी बदलेगा मौसम

संभावित प्रभाव और सुरक्षा सलाह

निचले इलाकों, अंडरपास और सड़कों पर अस्थायी जलभराव हो सकता है. कच्चे मकानों, कमजोर ढांचों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है. खुले मैदानों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा. इसलिए तेज आंधी-बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें. पेड़ों/बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून के 2 रंग : उत्तर में मूसलाधार बारिश, जलपाईगुड़ी के मूर्थी में रिकॉर्ड 173 मिमी वर्षा, दक्षिण अब भी प्यासा

मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

समुद्र में हवा की गति 55 से 75 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. इसलिए मछुआरों को 28 जुलाई 2026 तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है. हल्दिया और कोलकाता पोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola