बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात : दक्षिण बंगाल के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कोलकाता में भी बदलेगा मौसम
कोलकाता में वर्षा.
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और निम्न दबाव के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. कोलकाता सहित कई शहरों में भारी वर्षा की संभावना है.
Bengal Weather Update: मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मौसम बदलने वाला है. दक्षिण बंगाल के कम से कम 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी कोलकाता का भी मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन (Monsoon Trough) राजस्थान से दीघा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला है. साथ ही, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिससे होकर एक निम्न दबाव की रेखा अरब सागर तक फैली हुई है. इस दोहरे मौसमी तंत्र के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा होने की संभावना है.
किन जिलों में कब होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में दक्षिण बंगाल के तटीय और मैदानी इलाकों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है.
- 23 जुलाई को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भारी वर्षा की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- 24 जुलाई को वर्षा का दायरा और बढ़ेगा. शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा और बांकुड़ा जिलों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- 25 जुलाई (शनिवार) से बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता दोनों में धीरे-धीरे कमी आयेगी. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें: आज का मौसम : झारखंड के साइक्लोन से बदला बंगाल का मौसम, आईएमडी ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
27 से 30 डिग्री के बीच रहेगा कोलकाता का तापमान
कोलकाता में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर वर्षा होने का अनुमान है. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान 26 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए