बंगाल में मानसून का तांडव : चेपान में 145 मिमी से ज्यादा वर्षा, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल का भी बदला मिजाज, पढ़ें IMD की पूरी रिपोर्ट

कोलकाता में जमाझम बारिश.
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मौसम ने रंग बदला है. उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. अलीपुरदुआर के चेपान में सबसे ज्यादा 145.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. दक्षिण बंगाल में भी कुछ जगहों पर राहत भरी बारिश हुई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
West Bengal Weather Today: पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. उत्तर बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं. दक्षिण बंगाल में कोलकाता का अलीपुर 28 मिमी बारिश के साथ टॉप पर रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने यह जानकारी दी है.
झमाझम वर्षा ने कोलकाता को दी गर्मी से राहत
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दोनों हिस्सों यानी उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश हुई है. उत्तर बंगाल के जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. इस इलाके में रिकॉर्डतोड़ वर्षा हुई है. दूसरी ओर, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भी वर्षा से लोगों को राहत मिली है. अलीपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अलीपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
उत्तर बंगाल : अलीपुरदुआर और कूचबिहार में आफत की बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर बंगाल के जिलों में सबसे भयावह स्थिति अलीपुरदुआर में देखने को मिली है. यहां कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन का अलर्ट जारी किया गया है. अलीपुरदुआर के चेपान में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 145.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. कहां, कितनी बारिश हुई, इसका पूरा डिटेल यहां देखें.
उत्तर बंगाल के इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा वर्षा
- चेपान (अलीपुरदुआर) में 145.4 मिलीमीटर
- मजेरदाबरी (अलीपुरदुआर) में 99.2 मिलीमीटर
- सिंगीमारी (कूचबिहार) में 95.0 मिलीमीटर
- धरला वैली (जलपाईगुड़ी) में 85.5 मिलीमीटर
- बालूरघाट (दक्षिण दिनाजपुर) में 85.0 मिलीमीटर
- बारोभिषा (अलीपुरदुआर) में 78.8 मिलीमीटर
- दामदिम (जलपाईगुड़ी) में 76.4 मिलीमीटर
- लावा (कलिम्पोंग) में 72.0 मिलीमीटर
दक्षिण बंगाल के कोलकाता में 28 मिमी वर्षा
दक्षिण बंगाल में उत्तर बंगाल जैसी मूसलाधार वर्षा तो नहीं हुई है, लेकिन कुछ जिलों में मानसून की ठीक-ठाक मौजूदगी देखी गयी है. मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो पायेंगे कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल के बीरभूम जिले के मुराराई में सबसे ज्यादा 36 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. इस दौरान और कहां-कहां और कितनी वर्षा हुई, इसका पूरा आंकड़ा यहां देखें.
ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
दक्षिण बंगाल में सबसे ज्यादा वर्षा मुराराई में
- मुराराई (बीरभूम) में 36.0 मिलीमीटर
- अलीपुर (कोलकाता) में 28.0 मिलीमीटर
- बर्नपुर (पश्चिम बर्धमान) में 27.2 मिलीमीटर
- तांतलोई (बीरभूम) में 18.2 मिलीमीटर
दक्षिण दिनाजपुर में सामान्य से अधिक वर्षा
मौसम विभाग के ‘रेनफॉल डिपार्चर मैप’ को देखेंगे, तो पायेंगे कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण दिनाजपुर में सामान्य से रिकॉर्ड 819 फीसदी अधिक (मौसम विज्ञान में इसे Largely Excess कहते हैं) वर्षा दर्ज की गयी है. अलीपुरदुआर में सामान्य से 52 फीसदी अधिक और कूचबिहार में सामान्य से 96 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है.
ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी
पुरुलिया, बांकुड़ा और हुगली में सबसे कम बारिश
इसके विपरीत पुरुलिया में सामान्य से 80 प्रतिशत कम, बांकुड़ा में सामान्य से 56 प्रतिशत और हुगली में सामान्य से 100 प्रतिशत कम वर्षा हुई. इन जिलों में अब भी बारिश की भारी किल्लत देखी जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि उत्तर बंगाल में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. दक्षिण बंगाल के जिलों में 22 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और भारी वर्षा का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










