उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

उत्तर बंगाल की नदियों में अचानक बाढ़ का खतरा.

पश्चिम बंगाल में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. IMD ने भू-स्खलन और अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Rain Alert: पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही उत्तर बंगाल के जिलों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार (19 जुलाई) को चेतावनी जारी करते हुए बताया कि राज्य के उत्तरी जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना बनी हुई है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन (Landslides) और निचले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने का गंभीर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ने, कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से ही उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. इसके कारण क्षेत्र की प्रमुख नदियों जैसे तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायडक का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

आईएमडी का जिला आधारित अलर्ट

  • अत्यधिक भारी बारिश : जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है.
  • बहुत भारी बारिश : दार्जिलिंग और कलिम्पोंग समेत अन्य पहाड़ी जिलों में बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

जलपाईगुड़ी के मूर्ति में हुई सबसे ज्यादा 17 सेमी वर्षा

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश जलपाईगुड़ी जिले के मूर्ति इलाके में दर्ज हुई, जहां 17 सेंटीमीटर बादल बरसे. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश का आंकड़ा इस प्रकार रहा.

  • जलपाईगुड़ी (शहर) में 14 सेंटीमीटर
  • अलीपुरद्वार (दलगांव चाय बागान) में 13 सेंटीमीटर
  • जलपाईगुड़ी (नागराकाटा) में 13 सेंटीमीटर
  • अलीपुरद्वार (रायडक चाय बागान) में 12 सेंटीमीटर
  • अलीपुरद्वार (बक्साद्वार) में 11 सेंटीमीटर
  • जलपाईगुड़ी (मयनागुड़ी) में 10 सेंटीमीटर

ये भी पढ़ें: कंसाबती नदी में उफान : बांस का पुल डूबा, मेदिनीपुर-झाड़ग्राम का संपर्क टूटा

दक्षिण बंगाल और कोलकाता में कब बरसेंगे बादल?

उत्तर बंगाल में मूसलाधार आफत के बीच दक्षिण बंगाल के लोगों के लिए भी राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और भारी बारिश होगी. दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हावड़ा, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी वर्षा होगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 15 दिन आफत की बारिश! जानें कहां होगी सबसे ज्यादा वर्षा और कैसा रहेगा मौसम

कोलकाता का मौसम

देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में फिलहाल राहत रहेगी. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: 23 जुलाई तक बंगाल में आफत की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें मौसम विभाग के स्पेशल बुलेटिन में और क्या


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola