बंगाल में शिलावती नदी का जलस्तर बढ़ा, घाटाल के निचले इलाकों में घुसा पानी

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ का पानी

पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में शिलावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. लगातार बारिश और जलाशयों से छोड़े गए पानी के कारण शहर और आसपास के निचले इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति है. लोग नावों के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

खड़गपुर. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण लगातार हो रही बारिश और जलाशयों से छोड़े गये पानी के चलते पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में शिलावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी का पानी बढ़ने से घाटाल शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है. घाटाल नगरपालिका के एक से 10 नंबर वार्ड तक कई इलाकों में पानी घुसने की खबर है.

विज्ञापन

नाव और डोंगी के सहारे आवागमन

नगरपालिका के दो नंबर वार्ड के आड़गोड़ा इलाके में राज्य सड़क भी पानी में डूब गयी है. सड़क के दोनों ओर स्थित कई दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, घाटाल ब्लॉक की अजवबनगर-1 और अजवबनगर-2 ग्राम पंचायत समेत विभिन्न निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी फैल रहा है. कई जगहों पर सड़क, खेत और रास्ते जलमग्न हो गये हैं. पानी का स्तर बढ़ने के कारण लोगों के लिए सामान्य आवागमन भी मुश्किल हो गया है. स्थिति इतनी बिगड़ गयी है कि कुछ इलाकों में लोग पानी के बीच नाव और डोंगी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुश्किलें और बढ़ने की आशंका

जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जमीन भी पानी में डूब गयी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल जिस तरह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, यदि आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ती है तथा जलाशयों से और पानी छोड़ा जाता है, तो घाटाल में स्थिति और भयावह हो सकती है. इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola