टीएमसी संसद नदीमुल हक के खिलाफ ईडी का एक्शन, मनी लाउंडरिंग केस में कोलकाता से दिल्ली तक छापे, देखें वीडियो
कोलकाता में नदीमुल के अखबार के गेट पर लोकल पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
ED Raids TMC MP Nadimul Haque: TMC सांसद और उर्दू दैनिक ‘अखबार-ए-मशरिक’ के मालिक नदीमुल हक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने 3 राज्यों में एक साथ कार्रवाई की है. जानें क्या है पूरा मामला.
ED Raids TMC MP Nadimul Haque: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार (7 सितंबर) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक (Nadimul Haque) से जुड़े उर्दू दैनिक समाचार पत्र के खिलाफ धन शोधन (Money Laundering) की जांच के सिलसिले में बंगाल से लेकर दिल्ली तक छापेमारी की. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और झारखंड की राजधानी रांची में करीब 7 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की.
पत्रकार और कारोबारी भी हैं नदीमुल हक
पत्रकार और कारोबारी नदीमुल हक (56) ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ (Akhbar-e-Mashriq Pvt Ltd) के निदेशक हैं. पिछले 4 दशकों से वह उर्दू दैनिक समाचार पत्र ‘अखबार-ए-मशरिक’ का प्रकाशन कर रहे हैं.
क्यों हुई ईडी की यह कार्रवाई? जानिए पूरा मामला
ईडी के अधिकारियों ने बताया है कि मामला बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय (Bidhannagar Police Commissionerate) द्वारा दर्ज की गयी एक प्राथमिकी (FIR) पर आधारित है. प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें: 290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में कोलकाता और हावड़ा में 11 ठिकानों पर ईडी के छापे
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
जांच मुख्य रूप से अखबार के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रकाशन व प्रसार के आरोपों से जुड़ी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी अखबार के वित्तीय रिकॉर्ड, बेहिसाब नकद लेन-देन (Unaccounted Cash Transactions) और संदिग्ध विदेशी व घरेलू स्रोतों से मिली फंडिंग (Suspicious Funding) की भी बारीकी से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता में I-PAC के दफ्तर पर ईडी के छापे, विरोध में सड़क पर उतरेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत 3 राज्यों में तलाशी
ईडी की टीमों ने कोलकाता, दिल्ली और रांची स्थित करीब 7 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया. ईडी की इस अचानक कार्रवाई पर फिलहाल टीएमसी सांसद नदीमुल हक या तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में ईडी का एक्शन : तृणमूल के 3 बैंक खातों में जमा 440 करोड़ रुपए फ्रीज, टीएमसी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए