कोलकाता में I-PAC के दफ्तर पर ईडी के छापे, विरोध में सड़क पर उतरेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी


Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति गरमा गयी है. कोलकाता में I-PAC के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता में सड़क पर उतरेंगीं. ममता बनर्जी ने ईडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने के आरोप लगाये हैं.
Table of Contents
Mamata Banerjee Protest: चुनाव प्रबंधन कंपनी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यह जानकारी दी है.
टीएमसी को राजनीतिक सलाह देता है I-PAC
इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श देने के साथ-साथ उसके आईटी सेल और मीडिया सेल का संचालन भी करता है. टीएमसी से मिली खबर के मुताबिक, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जादवपुर 8-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी.
ईडी की कार्रवाई ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ – ममता बनर्जी
टीएमसी ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ करार दिया. कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है. आई-पैक के दफ्तर पर ईडी के छापे के बीच ममता बनर्जी कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित प्रतीक जैन (आई-पैक के सह-संस्थापक) के आवास पर पहुंचीं और कुछ दस्तावेज लेकर वहां से निकल गयीं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee Protest: ममता बनर्जी ने ईडी पर लगाया केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डेटा जब्त करने का प्रयास कर रही है. प्रतीक जैन के आवासीय परिसर से बाहर निकलते समय ममता बनर्जी ने ईडी पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को ‘परेशान’ कर रही है.
अगर बीजेपी के आईटी सेल पर इस तरह से रेड हो, तो क्या वे इसे जस्टिस बोलेंगे
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि अगर इसी तरह से बीजेपी के आईटी सेल पर बंगाल की पुलिस रेड करे, तो क्या वे उसे जस्टिस यानी न्याय की कार्रवाई बोलेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.
इसे भी पढ़ें
प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, जानें खास बातें
बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड पर सीपीएम ने कह दी ये बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए