PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत वरीय अधिकारियों ने रांची एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत.
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: झारखंड के दौरे पर आयीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की शाम राजधानी रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग कुुमार गुप्ता, डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया.
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 जुलाई 2025 की शाम बाबा नगरी देवघर से राजधानी रांची पहुंचीं. भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ.
आपके शहर में

सबसे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
आदरणीया राष्ट्रपति महोदया, जोहार!
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 31, 2025
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन व वीर भूमि पर आपका हार्दिक अभिनंदन है। @rashtrapatibhvn #Ranchi#BirsaMundaAirport pic.twitter.com/QB225ntUmK

राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झुककर एक-दूसरे का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रपति को उपहार और फूलों का गुलदस्ता दिया.

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने महामहिम को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देकर भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका स्वागत किया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सचिव अलका तिवारी के बाद झारखंड के डीजीपी ने महामहिम को सैल्यूट किया. फूलों का गुलदस्ता भी दिया.

राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया और रांची में महामहिम द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की.

सबसे अंत में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने तीनों सेना की प्रमुख द्रौपदी मुर्मू को सैल्यूट कर उनका अभिवादन किया. उन्होंने भी महामहिम को गुलदस्ता भेंट किया.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद द्रौपदी मुर्मू राजभवन के लिए रवाना हो गयीं. गुरुवार को उन्होंने एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया.

गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार को वह आइआइटी-आइएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद दिल्ली लौट जायेंगी.
इसे भी पढ़ें
रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, मौर्य एक्सप्रेस के यात्री से 6 पैकेट गांजा जब्त
सर्वदलीय बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन- भारी बारिश के बीच आहूत हुआ है मानसून सत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए