ePaper

डायग्नोसिस और सर्जरी में पूरी तरह क्लिनिकल रहें, व्यवहार में क्लिनिकल न बनें, एम्स देवघर में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Updated at : 31 Jul 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
aiims deoghar convocation president draupadi murmu news today 31 july 2025

एम्स देवघर में दीक्षांत समारोह को संबोधित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति को सम्मानित करते एम्स के पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

AIIMS Deoghar Convocation: एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टरी की पढ़ाई करने वालों को कई सलाह दी. उनसे कहा कि वे अपने डायग्नोसिस और सर्जरी में पूरी तरह क्लिनिकल रहें, लेकिन व्यवहार में क्लिनिकल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे धरती पर भगवान का जीवित रूप हैं. लाखों लोगों को उनसे उम्मीदें हैं. राष्ट्रपति ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

AIIMS Deoghar Convocation: डायग्नोसिस और सर्जरी में आप पूरी तरह से क्लिनिकल बनिये, लेकिन व्यवहार में क्लिनिकल मत बनिये. ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 31 जुलाई 2025 को बाबानगरी देवघर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि अच्छा डॉक्टर बनना बड़ी बात है, लेकिन अच्छा इंसान बनना, उससे भी बड़ी बात है.

एम्स देवघर के विकास से मेरी विशेष स्मृतियां जुड़ी हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एम्स देवघर के विकास से उनकी विशेष स्मृतियां जुड़ी हैं. वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा से इस संस्थान का ऑनलाइन उद्घाटन किया था. उस समय वह (द्रौपदी मुर्मू) झारखंड की राज्यपाल की हैसियत से यहां मौजूद थीं. आज जब प्रथम दीक्षांत समारोह हो रहा है, तो भी वह यहां मौजूद हैं.

AIIMS Deoghar Convocation: राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आशा करती हूं कि आज के दीक्षांत समारोह के साथ कल्चर और एक्सलेंस का शुभारंभ हो रहा है. उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी. साथ ही उनके परिजनों, एम्स देवघर के प्राध्यापकों की भी सराहना की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एम्स देवघर में पढ़ने वालों में लड़कों के बराबर हैं लड़कियां

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता जतायी कि दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले स्टूडेंट्स में बेटियां अधिक हैं. उन्होंने कहा कि एम्स देवघर में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग समान हो गयी है.

एम्स में प्रवेश पानी कुशल डॉक्टर बनने की गारंटी – राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि एम्स में प्रवेश पाना और शिक्षा हासिल करना इस बात की गारंटी मानी जाती है कि आप एक कुशल डॉक्टर बनें. आपको अच्छा डॉक्टर बनना है. अच्छे डॉक्टर में सेंसिटिव कम्युनिकेशन की क्षमता भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हमने ऐसे डॉक्टर भी देखे हैं, जिनसे मिलने के बाद मरीज और उनके परिजन बेहतर महसूस करने लगते हैं.’

आप भगवान के प्रतिनिधि हैं, जीवित भगवान हैं – द्रौपदी मुर्मू

उन्होंने कहा कि डायग्नोसिस और सर्जरी में आप पूरी तरह क्लिनिकल रहिये, लेकिन व्यवहार में क्लिनिकल मत रहिये. सौहार्द के साथ सलाह दीजिए. राष्ट्रपति ने कहा कि हम भगवान को मानते हैं. बाबा बैद्यनाथ को मानते हैं, लेकिन उनके हाथ-पैर नहीं हैं. आप भगवान के प्रतिनिधि हैं. इसलिए आप जीवित भगवान हैं.

‘समाज ने आपको जो स्थान दिया है, उसका सदुपयोग करें’

उन्होंने कहा कि एक अच्छा डॉक्टर बनना बड़ी बात है. एक अच्छा इंसान बनना और भी बड़ी बात है. आप अनगिनत लोगों के जीवन में उजाला कर सकते हैं. प्रकृति और परिस्थितियों और आपकी कुशलता और परिश्रम ने आपको समाज में जो स्थान दिया है, उसका सदुपयोग करके आप समाज निर्माण में भी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहूंगी कि आप प्राथमिक चिकित्सा में भी अपना योगदान दें.’

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, बंगाल में चक्रवात, झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, मौर्य एक्सप्रेस के यात्री से 6 पैकेट गांजा जब्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola