अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता ने बांकुड़ा में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले थे लाखों रुपए, कोलकाता से हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में तृणमूल कांग्रेस के नेता राजीव घोषाल.

पश्चिम बंगाल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता राजीव घोषाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ‘करीबी’ नेता को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. बांकुड़ा जिले के इस नेता का नाम राजीव घोषाल है. उस पर आरोप है कि युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उसने लोगों से लाखों रुपए लिये थे. बांकुड़ा के एसपी ने राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Close Aide Arrested in Bengal for Job Scam Bankura West Bengal News.jpg

जांच के दौरान सामने आया राजीव घोषाल का नाम

एसपी पीवीजी सतीश ने कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपए लेने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत की जांच के दौरान राजीव घोषाल का नाम सामने आया. इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच चल रही है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये चोर-चोर के नारे

रविवार को बेलियातोड़ थाना की पुलिस ने बांकुड़ा जिला कोर्ट में उसे पेश किया. पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं-कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये.

ये भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता के घर का किया घेराव, लगाये ‘चोर-चोर’ के नारे

बांकुड़ा जिले में टीएमसी की युवा इकाई का था अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने जब बांकुड़ा जिले में अपना युवा संगठन तैयार किया था, तब राजीव घोषाल को इस इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया था. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम जारी होने के बाद बेलियातोड़ थाना में एक शिकायत दर्ज हुई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि पल्लव पांडे नामक स्थानीय तृणमूल नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से वसूली की है. बड़जोड़ा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर टीएमसी नेता ने शिकायतकर्ता से 4.20 लाख रुपए लिये, लेकिन नौकरी नहीं दिलायी. पैसे भी वापस नहीं किये.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी और 2 टीएमसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 13 गिरफ्तार, हाईकोर्ट का राहत देने से इनकार

पल्लव पांडे की गिरफ्तारी के बाद सामने आया राजीव का नाम

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पल्लव पांडे को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के दौरान राजीव घोषाल का नाम सामने आया. इसके बाद बांकुड़ा जिला पुलिस की एक टीम ने शनिवार की रात कोलकाता से राजीव को गिरफ्तार कर लिया.

भाजपा नेता ने की थी ‘डीम थेरेपी’ देने की तैयारी

तृणमूल नेता की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रामप्रसाद लाई ने कहा कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर इलाके के लोगों से लाखों रुपए राजीव घोषाल ने लिये हैं. इस शख्स को हमने ‘डीम थेरेपी’ यानी उस पर अंडा फेंकने की योजना बनायी थी. पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर हमने ऐसा नहीं किया. सिर्फ विरोध-प्रदर्शन ही किया.

ये भी पढ़ें: हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola