झालदा के जारगो बुंडी जंगल में 16-17 हाथियों ने डाला डेरा, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झालदा के जंगल में घूमता हाथियों का झुंड.

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित झालदा के जारगो बुंडी जंगल में 16-17 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल दिया है. इसकी वजह से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाये हुए है और हाथियों को सुरक्षित खदेड़ने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर झालदा के जारगो बुंडी जंगल में 16-17 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल दिया है. इसकी वजह से उस इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में है.

रविवार सुबह जंगल में पहुंचे हाथी

स्थानीय लोगों ने बताया है कि रविवार तड़के झालदा-बाघमुंडी रोड के पास झालदा के जंगली इलाके में हाथियों के झुंड ने डेरा डाल दिया. इससे पहले कि हाथी लोगों को या क्षेत्र में कुछ नुकसान पहुंचा पायें, झालदा और कोटशिला के वनकर्मी हरकत में आ गये. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके पर नजर रखना शुरू कर दिया. उनके साथ झालदा थाने की पुलिस भी निगरानी में लगी है.

ये भी पढ़ें: जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, सीमा क्षेत्र में दहशत

माइक पर ग्रामीणों को अलर्ट कर रही वन विभाग की टीम

हाथियों के दल के गांव के करीब जंगल में मौजूद होने की जानकारी वन विभाग की टीम दे रही है. माइक से इस बात की घोषणा की जा रही है कि जब तक हाथियों को खदेड़ नहीं दिया जाता, लोग जंगल की ओर न जायें. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वनकर्मियों के साथ-साथ हुला पार्टी (हाथी भगाने वाली टीम) को भी तैयार रखा गया है.

ये भी पढ़ें: Jharsuguda News : पितामाल जंगल में हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

देर शाम खदेड़ा जायेगा हाथियों को

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, समाचार लिखे जाने तक हाथियों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम देर शाम हाथियों को यहां से खदेड़कर घने जंगल में पहुंचाने की कार्रवाई शुरू करेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola