आसनसोल में मवेशियों से लदी तीन पिकअप पकड़ी गईं, पुलिस को देख चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त वाहन

आसनसोल के भगत सिंह मोड़ के पास मवेशियों से लदी तीन पिकअप वाहन पकड़े गए हैं. बच्चों और बड़े मवेशियों सहित करीब 30 मवेशी बरामद हुए हैं. पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गए.

विज्ञापन

आसनसोल: आसनसोल के भगत सिंह मोड़ के पास रविवार को मवेशियों से लदी तीन पिकअप वाहनों को पकड़े जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों वाहनों में बड़ी संख्या में मवेशी ले जाए जा रहे थे. पकड़े गए वाहनों से बच्चों और बड़े मवेशियों समेत करीब 30 मवेशी बरामद किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल तीनों पिकअप वाहन पुलिस के कब्जे में हैं और बरामद मवेशियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

चालक वाहन छोड़कर फरार

बताया जा रहा है कि वाहनों को रोकने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार होगया और उनमें मौजूद मवेशियों को संबंधित पुलिस कार्रवाई के लिए सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है. बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने तथा उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है.

दो अन्य वाहन मौके से भागे

जानकारी के मुताबिक, मवेशियों को ले जा रहे दो अन्य वाहन भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन कार्रवाई के दौरान वे वहां से निकलने में सफल रहे. वहीं, पकड़े गए वाहनों के चालक भी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस फरार चालकों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. साथ ही वाहनों के दस्तावेज और मवेशियों से संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola