आसनसोल में कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, हेलमेट ने बचा ली जान
लगे भीड़ दुर्घटना के बाद मौके पर लगे भी | Prabhat Khabar Network
आसनसोल में बैंक कर्मचारी की बाइक को कार ने मारी टक्कर. हेलमेट के कारण बैंककर्मी की जान बची. अस्पताल में चल रहा है इलाज. घटना की पूरी जानकारी पढ़ें.
आसनसोल : ड्यूटी पर जा रहे बैंक कर्मचारी अमित प्रसाद की मोटरसाइकिल को शनिवार सुबह बीएनआर मोड़ के पास एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा मोटरसाइकिल पर चढ़ गया और बाइक सवार कार के नीचे फंस गये. स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.
इस्माइल इलाके के निवासी अमित प्रसाद(37) शनिवार सुबह मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें कार के नीचे से बाहर निकाला. ट्रैफिक पुलिस की मदद से घायल अमित प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शी ने बतायी घटना
प्रत्यक्षदर्शी सीताराम वर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा मोटरसाइकिल पर चढ़ गया और अमित प्रसाद उसके नीचे फंस गये. उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारी ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर को गंभीर चोट से बचाने में मदद मिली. हादसे के बाद एक बार फिर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट के महत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन और हेलमेट का इस्तेमाल दुर्घटना में गंभीर चोट के जोखिम को कम कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए