बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अत्यधिक रक्तस्राव से गयी जान
दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर
खागा-जामताड़ा मार्ग पर बगदहामोड़ के पास बाइक दुर्घटना में घायल पश्चिम बंगाल निवासी युधिष्ठिर महतो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
पालोजोरी. खागा थाना क्षेत्र के खागा-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित बगदहामोड़ के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के देंदुआ अंतर्गत श्रीरामपुर गांव निवासी युधिष्ठिर महतो (पिता भोलू महतो) के रूप में हुई है.
आपके शहर में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युधिष्ठिर महतो मोटरसाइकिल से बगदह के पास स्थित किसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान बगदहामोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. घटना की सूचना मिलते ही खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.
घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन से उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा पहुंचाया. हालांकि, इलाज के दौरान युधिष्ठिर महतो की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए