रानीगंज हत्याकांड की आरोपी जसीडीह में गिरफ्तार, डेढ़ साल से चल रही थी तलाश

विज्ञापन

प्रखण्ड के उमावि ढोड़ोडुमर एवं बीडीओ चन्दन कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

सारठ प्रखंड के 28 विद्यालयों में बीईईओ के आदेश के 87 दिन बाद भी सहायक अध्यापकों ने प्रभार नहीं सौंपा. बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन

जसीडीह. बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में करीब डेढ़ साल पहले हुई जेसीबी चालक टुनटुन यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में फरार चल रही महिला आरोपी संजू देवी उर्फ उर्मिला कुमारी को जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव से गिरफ्तार किया गया है. रानीगंज पुलिस ने रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी महिला को पकड़ा और अपने साथ अररिया ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

किराये के मकान में हुई थी जेसीबी चालक की हत्या

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित छरीपट्टी में किराये के मकान में जसीडीह थाना क्षेत्र के बासाकोला गांव निवासी जेसीबी चालक टुनटुन यादव की हत्या कर दी गयी थी. वह करीब दो वर्षों से रानीगंज में रहकर जेसीबी चलाता था. घटना के बाद जेसीबी मालिक की ओर से रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में रानीगंज थाना कांड संख्या 81/25 दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी.

जांच में सामने आया महिला का कनेक्शन

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संजू देवी उर्फ उर्मिला कुमारी मृतक की पत्नी नहीं थी, बल्कि उसके साथ रानीगंज में रहती थी. घटना के बाद से वह फरार चल रही थी. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.

हरकट्टा गांव में छिपे होने की मिली सूचना

जांच के दौरान पुलिस को महिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में रहने की जानकारी मिली. सूचना का सत्यापन करने के बाद रानीगंज पुलिस रविवार को जसीडीह पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरकट्टा गांव में छापेमारी की गयी, जहां से महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में खुलेंगे हत्याकांड के राज

गिरफ्तारी के बाद रानीगंज पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ अररिया ले गयी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में उसकी भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच करेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola