डाक पार्सल’ लिखी पिकअप पलटी, 574 बोतल अवैध शराब बरामद; फर्जी नंबर से तस्करी का शक

विज्ञापन

थाना में जप्त दुर्घटनाग्रस्त अवैध शराब लदी वाहन | Prabhat Khabar Network

झारखंड के खागा में डाक पार्सल लिखे वाहन से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़. पुलिस ने 574 बोतल शराब और फर्जी नंबर वाली पिकअप वैन को किया जब्त.

विज्ञापन

पालोजोरी. खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगदाहा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बांसकूपी मोड़ के पास शनिवार की देर रात अवैध शराब से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन में लदा शराब वाहन से इधर उधर गिर कर फैल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद वाहन चालक वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया. इसके बाद उक्त रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब वाहन में शराब लदा हुआ देखा तो लोग अंधेरे का फायदा उठा कर इधर उधर फैले शराब को लूटने लगे.

अवैध शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही पिकअप वैन में (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच10सीएच2760) पर पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए बड़े-बड़े अक्षरों में डाक पार्सल लिखा हुआ था. तस्कर इस बोर्ड की आड़ में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जा रहा था.

पुलिस ने 574 बोतल शराब व वाहन को किया जप्त-वहीं घटना की सूचना मिलते ही खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन सहित बची हुई अवैध शराब को जब्त कर थाने ले आई. पुलिस ने वाहन में लदे बिना किसी ब्रांड का लेबल लगे 574 बोतलों में 180 एमएल की लगभग 500 पेट बोतल, 180 एमएल के लगभग 50 कांच बोतल के अलावे 375 एमएल के 24 बोतल को जप्त किया है.

वाहन में लगा नंबर फर्जी बताया जाता हैः-पुलिस पदाधिकारी के अनुसार वाहन में लगा नंबर फर्जी प्रतित होता है. इस संबंध में जाच की जा रही है. वाहन का इंजन चेसीस नंबर खुरचा हुआ है. वहीं रजिस्ट्रेशन नंबर से जब मालिक को फोन किया गया तो उसने बताया कि इस नंबर का वाहन उसके घर में खड़ा है.

पूर्व में भी खागा थाना में मिल्क कंटेनर से बरामद हुई शराब की खेप-जानकारी हो कि लगभग दो साल पूर्व भी खागा थाना में मिल्क कंटेनर वेन में भी अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी. लोगों का कहना है कि इससे यह प्रतित होता है कि शराब तस्कर एैसे वेन का उपयोग इस रूट में शराब की तस्करी में करता है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola