NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Feb 2026 3:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: सिंहेश्वर धाम और मधेपुरा शहर को जाम से राहत देने के लिए 11.272 किमी लंबा नया बाईपास बनेगा. एनएच 106 पर इसका एलाइनमेंट केंद्र से मंजूर हो चुका है. जमीन अधिग्रहण, सर्वे और डीपीआर का काम जारी है. इस प्रोजेक्ट से श्रद्धालुओं और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है. सिंहेश्वर के मुख्य बाजार और मंदिर के ठीक बगल से गुजरने वाले NH-106 पर लगने वाले भीषण जाम को खत्म करने के लिए 11.272 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है.

कहां से कहां तक बनेगा नया रास्ता?

यह नया बाईपास NH-106 पर मधेपुरा के समीप माणिकपुर चौक से शुरू होगा और सिंहेश्वर के बुढ़ावे के पास जाकर वापस कनेक्ट होगा. इस बीच यह रास्ता रामपट्टी, गौरीपुर, मंसूरी टोला और मेडिकल कॉलेज के बगल से होकर गुजरेगा. इस नए रूट (एलाइनमेंट) को दिल्ली में हुई केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में हरी झंडी मिल गई है.

कैसा होगा बाईपास का ढांचा?

प्रस्ताव के अनुसार, इस बाईपास की कुल चौड़ाई 24 मीटर होगी. इसमें मुख्य सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी और इसके दोनों तरफ 2-2 मीटर के किनारे बनाए जाएंगे. सफर आसान हो इसके लिए पूरे रास्ते में 6 से 7 अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि स्थानीय सड़कों का ट्रैफिक मुख्य बाईपास के काम में दिक्कत न करे. इसके अलावा, एक बड़े पुल का निर्माण भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

काम की रफ्तार और तैयारी

मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन और NH के इंजीनियर सत्येंद्र पाठक के अनुसार ने कहा कि बाईपास के लिए अयोनिजा कंस्ट्रक्शन एजेंसी को सर्वे, सॉसल टेस्टिंग और डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है. 28 फरवरी तक डीपीआर का काम पूरा हो जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि एलाइनमेंट इस तरह तैयार किया गया है जिससे कम से कम घरों या निजी मकानों को नुकसान पहुंचे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जाम से मिलेगी बड़ी राहत

फिलहाल वीरपुर-बिहपुर NH-106 सिंहेश्वर के घने बाजार से होकर गुजरता है. इससे दिनभर जाम लगा रहता है. इस बाईपास के बनने से ट्रक और बस जैसे भारी वाहन माणिकपुर चौक से सीधे बुढ़ावे होते हुए वीरपुर की ओर निकल जाएंगे. इससे न केवल सिंहेश्वर धाम बल्कि मधेपुरा जिला मुख्यालय को भी ट्रैफिक के बोझ से मुक्ति मिलेगी. अभी केंद्र से ऑफिसियल लेटर आने का इंतजार है फिर भी टेक्निकल लेवल पर काम तेजी से शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शाह की एंट्री से पहले सियासी घमासान, राजद विधायक बोले- देश में आग लगाने आ रहे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन