खौलते दूध की हांडी में गिरने से साढ़े 3 साल की आराध्या की मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

साढ़े तीन साल की मासूम आराध्या. फाइल फोटो

WB Tragic Incident: बीरभूम के नानूर में खेलते समय खौलते दूध की हांडी में गिरने से साढ़े तीन साल की मासूम आराध्या घोष गंभीर रूप से झुलस गयी. बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना से न केवल आराध्या के माता-पिता और परिजन, बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है.

विज्ञापन

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

WB Tragic Incident: बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत बनग्राम में खौलते दूध के बड़े बर्तन में गिरने से साढ़े 3 वर्ष की मासूम आराध्या घोष की मौत हो गयी. पूर्व बर्धमान के बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

खेलते समय बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मासूम आराध्या अपने घर के आंगन में खेल रही थी. उसी दौरान परिवार के सदस्य छेना (पनीर) तैयार करने के लिए बड़े बर्तन (हांडी) में दूध उबाल रहे थे. खेलते-खेलते बच्ची का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उबलते हुए दूध से भरी हांडी में जा गिरी.

बोलपुर से बर्धमान मेडिकल कॉलेज रेफर

बच्ची की चीख-पुकार सुनते ही परिजन बदहवास होकर दौड़े. उसे किसी तरह बाहर निकाला. गंभीर रूप से झुलसी मासूम को तुरंत इलाज के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

परिवार का है छेना बनाने का कारोबार

मृतका के पिता ने रोते हुए बताया कि उनके परिवार का दूध फाड़कर छेना बनाने का व्यवसाय है. रोज की तरह आंगन में बर्तन में दूध खौलाया जा रहा था. दुर्भाग्यवश उसी समय यह हादसा हो गया. रविवार को पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola