बिहार में शाह की एंट्री से पहले सियासी घमासान, राजद विधायक बोले- देश में आग लगाने आ रहे

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे पर उनका फोकस सीमांचल और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा रहेगा. इस बीच राजद ने उन पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री बिहार में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के मकसद से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के मुद्दे उठाए जाते हैं और सीमांचल को लेकर बेवजह बातें की जाती हैं. गृह मंत्री 25 फरवरी को शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से किशनगंज जाएंगे. किशनगंज कलेक्ट्रेट में वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे. रात में वहीं रुकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है कार्यक्रम

26 फरवरी को वे अररिया के लेट्टी बॉर्डर पोस्ट पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, घुसपैठ और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी. उसी दिन वे वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और रात में फिर पूर्णिया लौट आएंगे. 27 फरवरी को पूर्णिया में एक और समीक्षा बैठक होगी. इसके बाद वे दिल्ली वापस रवाना हो जाएंगे. प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अमित शाह पहले भी उठा चुके हैं घुसपैठ का मुद्दा

जानकारी के मुताबिक इस दौरे का खास फोकस सीमांचल क्षेत्र रहेगा. गृह मंत्रालय की नक्सल मुक्त भारत पहल के बाद अब सीमांचल को प्राथमिकता दी जा रही है. पहले भी अमित शाह इस इलाके का दौरा कर चुके हैं और अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में घूस लेते पकड़े गए पदाधिकारी, निगरानी टीम की कार्रवाई से हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन