महावीर मंदिर में झूलनोत्सव का भव्य समापन, भक्ति जागरण में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भक्ति जागरण कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के महावीर मंदिर परिसर में झूलनोत्सव का समापन एक भव्य भक्ति जागरण के साथ हुआ. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीत और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया : शहर के मधुबनी स्थित महावीर मंदिर परिसर में झूलनोत्सव का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ. समापन समारोह के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

भक्ति गीतों के साथ दिखीं आकर्षक झांकियां

भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं. इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर मौजूद भक्त भाव-विभोर नजर आये.

देर रात तक मंदिर परिसर ‘हरे कृष्णा-राधे-राधे’, ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंजता रहा. माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

महाप्रसाद में श्रद्धालुओं को मिली खीर

झूलनोत्सव के सफल समापन के बाद महावीर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

समिति और स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर अमर केशरी, गोपाल गुप्ता, महादेव केशरी, राजू गुप्ता, रवि केशरी, दिवाकर केशरी, दीपक केशरी, गोलू केशरी, कुणाल केशरी, मुन्ना केशरी, विक्की केशरी, रिंकू गुप्ता, हिमांशु केशरी, अमित केशरी, राजू तम्बूली, सिद्धार्थ केशरी, विशाल केशरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन