कांवरियों की एक माह तक निःशुल्क सेवा का मिला सम्मान, ‘पूर्णिया सेवा शिविर’ को बांका प्रशासन ने दिया प्रशस्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

बांका जिला प्रशासन से प्रशस्ति पत्र लेते ट्रस्टी सदस्य | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया सेवा शिविर को श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की निःशुल्क सेवा के लिए बांका जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शिविर के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया.

विज्ञापन

पूर्णिया : श्रावणी मेला के दौरान एक माह तक कांवरिया श्रद्धालुओं की लगातार निःशुल्क सेवा करने वाले विश्वकर्मा नगर, कटोरिया स्थित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर को बांका जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बिहार पर्यटन निगम के अबरखा धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शिविर के ट्रस्टी सदस्य बबलू चौधरी को प्रशस्ति पत्र सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजन से चिकित्सा तक मिली निःशुल्क सुविधा

सम्मान समारोह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेला के दौरान शिविर की सेवाओं की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि शिविर की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं. इससे मेला के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली.

अधिकारियों ने शिविर के ट्रस्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को अनुकरणीय बताते हुए बधाई दी. साथ ही अगले वर्ष भी इसी तरह सेवा शिविर आयोजित करने की अपील की और जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

‘यह सम्मान पूरे पूर्णियावासियों का गर्व’

पूर्णिया की महापौर सह शिविर की ट्रस्टी सदस्य विभा कुमारी ने कहा कि बांका जिला प्रशासन की ओर से शिविर को सम्मान मिलना पूरे पूर्णियावासियों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आराधना का माध्यम है.

उन्होंने शिविर की सफलता के लिए ट्रस्टी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, शिवभक्तों और पूर्णियावासियों के योगदान की सराहना की.

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’

ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, आमोद मंडल, श्रीप्रसाद महतो, बबलू चौधरी और मुरारी झा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और पूर्णियावासियों का है, जिन्होंने शिविर की सफलता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया.

शिविर के अध्यक्ष राजीव राय और संयोजक प्रवीण चौरसिया ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सेवा कार्य को सम्मानित किया जाना शिविर से जुड़े हर कार्यकर्ता और सहयोगी के लिए गौरव का क्षण है.

यह भी पढ़ें : पूर्णिया में जर्जर सड़क पर डीएम का त्वरित एक्शन, गड्ढे भरकर कराया गया पक्का निर्माण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन