पूर्णिया में जर्जर सड़क पर डीएम का त्वरित एक्शन, गड्ढे भरकर कराया गया पक्का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

अरगरा चौक के समीप सड़क को दुरूस्त करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में अरगरा चौक के पास जर्जर राष्ट्रीय मार्ग की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है. डीएम के निर्देश पर सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया गया है, जिससे अब आवागमन सुगम हो गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया : शहर के अरगरा चौक के समीप राष्ट्रीय मार्ग के जर्जर हिस्से की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. सड़क पर जलजमाव के कारण बने गड्ढों से दुर्घटना की आशंका और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत मिलते ही विभाग को दिया निर्देश

डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़क की स्थिति का जायजा लेकर अविलंब मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत शुरू कर दी.

पहले भरे गड्ढे, फिर किया बिटुमिनस निर्माण

मरम्मत के दौरान जलजमाव से बने गड्ढों को पहले नॉन-बिटुमिनस मैटेरियल से भरकर समतल किया गया. इसके बाद सड़क पर बिटुमिनस निर्माण कार्य कराया गया. प्रशासन के अनुसार अब सड़क का जर्जर हिस्सा पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है और यहां आवागमन सुचारू हो गया है.

सड़क की समस्या पर प्राथमिकता से होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. सड़क से जुड़ी समस्याओं की शिकायत मिलने पर संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्णिया में 25 प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित, मेजर ध्यानचंद को किया नमन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन