श्रीनगर थाना में ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड, थानाध्यक्ष ने रात्रि गश्ती में सतर्कता के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक परेड में ग्रामीण पुलिस को चौकसी बरतने का निर्देश

थाना पर जानकारी देते थानाध्यक्ष

मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना में ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड आयोजित की गई. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती में सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने अपराध नियंत्रण में ग्रामीण पुलिस की अहम भूमिका पर जोर दिया.

विज्ञापन

Police Parade: मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड आयोजित की गई. परेड का निरीक्षण थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उनके-अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति और रात्रि गश्ती की जानकारी प्राप्त की. साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गतिविधियों और स्थानीय हालात की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

रात्रि गश्ती में नहीं बरतें लापरवाही

थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने ग्रामीण पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर जिसकी ड्यूटी लगाई गई है, वहां पूरी चौकसी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें.

संवेदनशील चौकी स्थलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश

उन्होंने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौकी स्थलों पोखरिया पुल, खुटीरही पुल, बेला-सद्दी गुड़िया रोड, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़ और परमानंदपुर भट्ठा रोड पर तैनात ग्रामीण पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर लगातार निगरानी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है.

अपराध नियंत्रण में ग्रामीण पुलिस की भूमिका अहम

Police Parade: थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में ग्रामीण पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता से संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव होती है.परेड में अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, एसआई विकास पासवान, एसआई घनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह सहित ग्रामीण पुलिसकर्मी संतोष कुमार, सोनू कुमार, अशोक पासवान, रूपेश कुमार, मो. मुजीबुर रहमान, पवन कुमार, पप्पू पासवान, बुंदेल पासवान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
पवन कुमार

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन