‘बिग बॉस बांग्ला’ के होस्ट सौरभ गांगुली का ट्रोलर्स को जवाब- यह ‘दादागिरी’ नहीं, धीरे-धीरे और बेहतर होगा

Updated:
विज्ञापन

रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला को होस्ट कर रहे सौरभ गांगुली.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sourav Ganguly Big Boss Bangla Hosting Row: ‘बिग बॉस बांग्ला’ में अपनी एंकरिंग को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सौरभ गांगुली ने तोड़ी चुप्पी. कहा- 10 साल पुरानी ‘दादागिरी’ नहीं, धीरे-धीरे और बेहतर बनूंगा.

विज्ञापन

Bigg Boss Bangla Sourav Ganguly: ‘दादागिरी’ के मंच पर लगातार एक दशक से अधिक समय तक अपनी सौम्य, शांत और गरिमापूर्ण एंकरिंग से बंगाल के घर-घर में राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘महाराज’ के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) नये रूप में दर्शकों के सामने हैं. टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस बांग्ला’ (Bigg Boss Bangla) के होस्ट के रूप में उनकी नयी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. सौरभ गांगुली को ट्रोल भी किया जा रहा है.

विज्ञापन

हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए सौरभ गांगुली ने ‘बिग बॉस बांग्ला’ की होस्टिंग और सोशल मीडिया पर हो रही अपनी आलोचनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी.

ये भी पढ़ें: सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत

असली जज तो दर्शक ही हैं : सौरभ गांगुली

‘बिग बॉस बांग्ला’ के ग्रैंड लांचिंग के दौरान सौरभ गांगुली के डांस मूव्स और पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनाये गये. उन पर व्यंग्य किये गये. कई लोगों का मानना था कि ‘दादागिरी’ जैसे पारिवारिक और बौद्धिक शो के बाद ‘बिग बॉस’ जैसे विवादित फॉर्मेट पर सौरभ गांगुली का अंदाज थोड़ा अलग लग रहा है.

हालांकि, ‘दादा का दरबार’ में हमेशा की तरह कूल और आत्मविश्वासी सौरभ गांगुली ने ट्रोलर्स को अपने चिरपरिचित अंदाज में ही जवाब दिया. सौरभ ने कहा कि वे एक नये फॉर्मेट में कैसा काम कर रहे हैं, इसका फैसला केवल दर्शक ही कर सकते हैं. दर्शक ही तय करेंगे कि होस्ट के रूप में उनकी नयी पारी कैसी है.

ये भी पढ़ें: सौरभ गांगुली ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने की अपील की

‘दादागिरी’ से तुलना पर बोले सौरभ- अभी तो शुरुआत है, थोड़ा वक्त दीजिए

सौरभ गांगुली से जब एक दशक लंबे ऐतिहासिक शो ‘दादागिरी’ से इस नये शो की तुलना करने को कहा गया, तो पूर्व क्रिकेटर ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- यह कोई ‘दादागिरी’ नहीं है कि मेरे पास 10 साल का अनुभव हो. मैंने तो अभी सिर्फ 2 दिन शूटिंग की है. धीरे-धीरे और बेहतर होगा. पहली बार यह फॉर्मेट कर रहा हूं, तो पूरी तरह ढलने में थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola