तृणमूल कांग्रेस को मंत्री अग्निमित्रा पॉल की खुली चुनौती- हिम्मत है तो ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली करके दिखायें ममता बनर्जी

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल.

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल.

WB Politics News: पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी को एस्प्लेनेड की बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली आयोजित करने की चुनौती दी है. कहा कि यह TMC की सांगठनिक ताकत की असली परीक्षा होगी. उन्होंने ममता बनर्जी पर जांच आयोग की रिपोर्ट दबाने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

WB Politics News: पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को खुली चुनौती दे दी. पॉल ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस में वाकई दम है, तो वह 21 जुलाई की अपनी वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली एस्प्लेनेड की बजाय कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित करके दिखाये. उन्होंने कहा कि इससे तृणमूल कांग्रेस की वास्तविक सांगठनिक ताकत की असली परीक्षा हो जायेगी. कोलकाता पुलिस ने एस्प्लेनेड में 21 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं दी, तो ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस अनुमति पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ रही है.

आम जनता को न हो कोई परेशानी

आसनसोल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा- तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई का कार्यक्रम 10 जगहों पर आयोजित करे या 100 जगहों पर, इससे हमें या हमारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन इस सियासी शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में आम जनता और यात्रियों को सड़कों पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 21 जुलाई को विक्टोरिया हाउस के सामने नहीं होगी शहीद दिवस की सभा, कोलकाता पुलिस का परमिसन देने से इनकार

अगर वे (ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस) सच में विशाल सभा करना चाहती है, तो उसे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में करना चाहिए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी हाल ही में इसका जिक्र किया था. हम भी देखना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर अब उनके पास कितने समर्थक और सांगठनिक मजबूती बची है.

अग्निमित्रा पॉल, मंत्री, पश्चिम बंगाल

जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने 21 जुलाई के ऐतिहासिक कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी से छीन लिया है. उन्होंने 1993 की घटना का जिक्र करते हुए कहा- अगर ममता बनर्जी सच में 21 जुलाई के ‘शहीद दिवस’ के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें 21 जुलाई की गोलीबारी की घटना पर बनी जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों और लोगों ने 21 जुलाई 1993 को निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलायीं और जानें लीं, उन्हें सजा देने की बजाय ममता बनर्जी ने अपनी सरकार में लाकर उन्हें मंत्री और बड़े पदों से नवाजा.

ये भी पढ़ें: टीएमसी के 2 धड़ों में ‘शहीद दिवस’ पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट ने किया रैलियों का ऐलान


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola