‘ऑपरेशन अमानत’: ट्रेन में छूटा 6.10 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, आरपीएफ ने नवद्वीप धाम में यात्री को लौटाया
ट्रेन से बरामद स्वर्णाभूषण. फोटो : प्रभात खबर
Eastern Railway Operation Amanat: कटवा-बंडेल लोकल ट्रेन में छूटा 6.10 लाख रुपए मूल्य का सोना और दस्तावेज. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत नवद्वीप धाम स्टेशन पर बैग बरामद कर यात्री को सौंपा.
Eastern Railway Operation Amanat: पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री के चेहरे पर तब खुशी लौट आयी, जब ट्रेन में छूटा उनका कीमती गहनों से भरा बैग वापस मिला. अग्रद्वीप स्टेशन पर कटवा–बंडेल लोकल से उतरते समय यात्री परवीन खातून अपना बैग ट्रेन के गेट के पास ही भूल गयीं थीं.
सूचना मिलते ही एक्टिव हुआ आरपीएफ का सुरक्षा तंत्र
बैग में परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और करीब 6,10,000 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण थे. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व रेलवे के सुरक्षा तंत्र ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखायी और नवद्वीप धाम स्टेशन पर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया.
ये भी पढ़ें: भारत-चीन-भूटान ट्राई-जंक्शन के पास बनेगी नयी रणनीतिक रेलवे लाइन, 272 करोड़ खर्च होंगे
आरपीएफ ने ऐसे चलाया ऑपरेशन
- बैग छूटने का अहसास होते ही खातून ने तुरंत ‘रेल मदद’ (Rail Madad) पोर्टल के जरिये शिकायत दर्ज करायी.
- पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा के मार्गदर्शन में सूचना नवद्वीप धाम आरपीएफ पोस्ट को दी गयी.
- नवद्वीप धाम पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक पीके दास और कांस्टेबल संजय घोष ने ट्रेन संख्या 37748 डाउन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचते ही कोच में चढ़कर बैग को सही-सलामत ढूंढ़ निकाला.
- 15:50 बजे परवीन खातून अपनी मां के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं. सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने और वीडियोग्राफी के बाद पोस्ट कमांडर की मौजूदगी में बैग उन्हें सौंप दिया गया.
ये भी पढ़ें: बंगाल, बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी
जेवरात, दस्तावेज और नकद बरामदगी की लिस्ट
- 2 जोड़ी सोने की बालियां
- 2 सोने की अंगूठियां
- 3 सोने की नथ
- 1 सोने की चेन
- 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां
- बैंक पासबुक
- एलपीजी गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज
- नकदी
ये भी पढ़ें: हावड़ा से हुगली तक चली थी पहली ट्रेन, खामोश शुरुआत से स्वर्णिम अध्याय तक का ऐसा रहा पूर्वी भारत में रेलवे का सफर
सीपीआरओ ने की टीम की सराहना
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिबराम माझी ने आरपीएफ टीम की सराहना करते हुए कहा- ‘ऑपरेशन अमानत’ के माध्यम से पूर्व रेलवे हर दिन यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए