टीएमसी के 2 धड़ों में ‘शहीद दिवस’ पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट ने किया रैलियों का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

ममता बनर्जी और रीतब्रत बनर्जी.

Mamata vs Ritabrata 21 July Rally: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 2 गुटों के बीच जंग अब ‘21 जुलाई शहीद दिवस’ रैली पर आकर टिक गयी है. ममता बनर्जी गुट और बागी नेता रीतब्रत बनर्जी के गुट ने एक ही दिन कोलकाता में समानांतर रैलियों का ऐलान कर दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Mamata vs Ritabrata 21 July Rally: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अंदरूनी कलह एक ओर थाने पहुंचा है, तो दूसरी ओर 21 जुलाई को आयोजित होने वाले शहीद दिवस रैली (Martyrs’ Day Rally) पर केंद्रित हो गया है. विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के दोफाड़ होने के बाद, अब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के वफादार गुट और रीतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच इस प्रतिष्ठित रैली के आयोजन और उसकी विरासत को लेकर जंग छिड़ गयी है. दोनों ही गुटों ने एक ही दिन कोलकाता की सड़कों पर अपनी-अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया है.

ममता बनर्जी की धर्मतल्ला रैली को बागी गुट देगा चुनौती

हर साल 21 जुलाई को ममता बनर्जी कोलकाता के धर्मतल्ला (Esplanade) में विशाल जनसभा करती रही हैं. यह रैली वर्ष 1993 के युवा कांग्रेस के 13 शहीदों की याद में आयोजित होती है. हालांकि, इस बार मुख्यधारा की राजनीति से अलग हो चुके बागी गुट के नेता रीतब्रत बनर्जी ने इसी दिन ‘शहीद स्मरण’ कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. इसे ममता बनर्जी के एकाधिकार को सीधी चुनौती माना जा रहा है.

रीतब्रत गुट ने 19 जुलाई 10 बजे से काम शुरू करने की मांगी अनुमति

ममता बनर्जी गुट ने 27 जून को कोलकाता पुलिस को चिट्ठी लिखकर एस्प्लेनेड में रैली करने की अनुमति मांगी. दूसरी तरफ रीतब्रत गुट ने भी पुलिस से ऐसे ही कार्यक्रम के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है. चिट्ठी में कहा गया था कि 19 जुलाई सुबह 10 बजे से वहां मंच आदि तैयार करने का काम शुरू हो जायेगा. रैली खत्म होने के बाद मंच हटाने तक जगह आवंटित करने की मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने शहीद दिवस रैली के लिए कोलकाता पुलिस से मांगी अनुमति

21 जुलाई किसी की बपौती नहीं, हर बंगाली के खून का हिस्सा – रीतब्रत बनर्जी

बागी खेमे के नेता रीतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी गुट पर निशाना साधते हुए कहा- 21 जुलाई की शहादत किसी एक व्यक्ति या परिवार की जागीर नहीं है. यह बंगाल के उन युवाओं का बलिदान था, जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ जान दी थी. हम भी उस आंदोलन का हिस्सा रहे हैं, इसलिए हमें भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का पूरा अधिकार है. बागी गुट का दावा है कि उनकी रैली में टीएमसी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, जो अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व से तंग आ चुके हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata vs Ritabrata 21 July Rally: कोलकाता में टकराव की आशंका, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

इस सियासी खींचतान के बाद कोलकाता पुलिस और राज्य गृह विभाग अलर्ट मोड में हैं. आशंका है कि 21 जुलाई को कोलकाता की सड़कों पर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से कानून-व्यवस्था का संकट (Law and Order Crisis) पैदा हो सकता है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है, ताकि किसी भी तरह की हिंसक झड़प को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें

शहीद दिवस से पहले पश्चिम बर्दवान और रानीगंज में तृणमूल युवा ने दिखायी ताकत

TMC 21 July Shahid Diwas : ममता बनर्जी का बड़ा बयान कहा, केन्द्र की भाजपा नीत सरकार लंबी नहीं टिकेगी

विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola