ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

मिनी लिट्टी बाइट्स Ai image

Mini Litti Bites: अगर आप ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को नए और ज्यादा टेस्टी अंदाज में ट्राई करना चाहते हैं, तो मिनी लिट्टी बाइट्स आपके लिए परफेक्ट स्नैक है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार सत्तू से भरी ये डिश बच्चों के टिफिन, शाम के नाश्ते या पार्टी स्नैक के लिए शानदार ऑप्शन साबित होती है

विज्ञापन

Mini Litti Bites: अगर आपको बिहार की लिट्टी का स्वाद पसंद है लेकिन आप इसे एक यूनिक स्टाइल में ट्राय करना चाहते हैं, तो मिनी लिट्टी बाइट्स की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना चाहिए. ट्रेडिशनल लिट्टी का यह वर्जन सिर्फ खाने में मजेदार नहीं लगता बल्कि, दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है. आप इसे सिर्फ स्नैक के तौर पर ही नहीं, बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए भी तैयार कर सकते हैं. अगर आपके बच्चे शाम होते ही बाहर की चीजें खाने की जिद करने लगते हैं तो भी आपको उन्हें यह डिश तैयार करके खिलानी चाहिए. छोटे-छोटे साइज में बनने वाली ये लिट्टी बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि आप इसे ओवन, कड़ाही या फिर एयर फ्रायर में आसानी से मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिनी लिट्टी बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी
  • 1 कप सत्तू
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 3 से 4 लहसुन की कलियां अच्छे से कुटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अचार का मसाला
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच सरसों का तेल
  • नमक और धनिया पत्ती

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

मिनी लिट्टी बाइट्स बनाने की रेसिपी

  • मिनी लिट्टी बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद एक बाउल में सत्तू लें और उसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, अचार मसाला, नींबू रस, सरसों तेल और नमक मिलाएं. अब थोड़ा पानी छिड़ककर मिश्रण को हल्का मॉइस्ट करें ताकि स्टफिंग आसानी से भर सके.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हर लोई को हल्का बेलकर उसमें सत्तू की स्टफिंग भरें और गोल बॉल का शेप दें. इस बात का ख्याल रखें कि साइज छोटा ही रखें ताकि यह बाइट साइज स्नैक बने.
  • मिनी लिट्टी बाइट्स को ओवन पर 180 डिग्री सेल्सियस पर 20 से 25 मिनट बेक करें, अगर आप इसे एयर फ्रायर में बना रहे हैं तो 15 से 18 मिनट तक पकाएं. कड़ाही पर इसे पकाना है तो धीमी आंच पर इसे पलट-पलट कर सेंकते रहें. पकने के बाद ऊपर से हल्का घी लगाएं क्योंकि इसी से असली बिहारी स्वाद आएगा.
  • मिनी लिट्टी बाइट्स को आप बैंगन का चोखा, आलू का चोखा या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में तैयार मसाला फ्रेंच टोस्ट, बिजी मॉर्निंग के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

Ingredients

    Instructions