आज 10 सितंबर का मौसम : बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, दक्षिण बंगाल में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
बारिश से परेशान लोग.
Aaj Ka Mausam West Bengal: 10 सितंबर को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? IMD के विशेष बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव. दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट.
Aaj Ka Mausam West Bengal: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा होने की संभावना है. तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर कहा है कि 10 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश तट पर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बृहस्पतिवार को निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदलने वाला है.
10 सितंबर को दक्षिण बंगाल के मौसम का पूर्वानुमान
- मौसम विभाग ने बताया है कि 10 सितंबर सुबह 08:30 बजे से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
- पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण बंगाल के बाकी सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और थंडरस्टॉर्म (गर्जन व वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है.
- कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: मानसून अपडेट : दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर बंगाल के 6 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, देखें क्या कहते हैं आंकड़े
उत्तर बंगाल का मौसम
उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, मालदा और दिनाजपुर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. 10 सितंबर को उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत
उत्तर बंगाल की खाड़ी, बंगाल-ओडिशा तट और बांग्लादेश तट पर हवा की गति 35 से 45 किमी/घंटा रहेगी, जो बढ़कर 55 किमी/घंटा तक जा सकती है. इसके चलते समुद्र बेहद अशांत रहेगा. मछुआरों को 11 सितंबर तक समुद्र में न उतरने की हिदायत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए