Science GK Quiz in Hindi: साइंस के इन 20 सवालों में कितने के जवाब आपको पता हैं? टेस्ट करें अपनी नाॅलेज

Updated:
विज्ञापन

किताबों की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Science GK Questions के जरिए अपनी साइंस नॉलेज को टेस्ट करें. यहां साइंस से जुड़े 20 जरूरी प्रश्न और उनके सही उत्तर दिए गए हैं, जो परीक्षाओं की तैयारी में भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं.

विज्ञापन

Science GK Questions: साइंस सिर्फ किताबों और लैब तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे आसपास होने वाली लगभग हर घटना के पीछे साइंस की कोई न कोई वजह जरूर होती है. ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब जानना जितना दिलचस्प है, उतना ही आपकी जनरल नाॅलेज को भी मजबूत करता है. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या अपनी Science GK को टेस्ट करना चाहते हैं, तो यह क्विज आपके लिए काफी मजेदार हो सकती है. यहां दिए गए साइंस के 20 प्रश्न-उत्तर आपको साइंस से जुड़े तथ्यों के बारे में जरूरी जानकारी देंगे. तो चलिए देखते हैं, इन 20 सवालों में से कितने के जवाब आपको पहले से पता हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Computer Gk Questions: क्या आप जानते हैं इन 20 सवालों के सही जवाब? कॉम्पिटिटिव परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो जरूर पढ़ें

20 Science Gk Questions: यहां पढ़ें साइंस के 20 जरूरी सवाल और जवाब

सवाल: प्रवासी पक्षी एवं जीव लंबी दूरी की यात्रा के लिए मुख्यतः किस प्राकृतिक क्षमता का उपयोग करते हैं?

जवाब: चुंबकीय क्षेत्र अनुभूति (मैग्नेटोरिसेप्शन)

सवाल: पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे स्थित पिघली हुई चट्टान को क्या कहते हैं?

जवाब: मैग्मा

सवाल: ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान मुख्य रूप से कौन-सी गैस निकलती है?

जवाब: सल्फर डाइऑक्साइड

सवाल: कौन-सा प्राकृतिक रेशा (Fibre) 'गोल्डन फाइबर' के नाम से जाना जाता है?

जवाब: जूट

जूट से बनी रस्सियां (Image-Wikipedia)
जूट से बनी रस्सियां (Image-Wikipedia)

सवाल: पृथ्वी की सतह के लैटिट्यूड और लोंगीट्यूड को मापने की इकाई क्या है?

जवाब: डिग्री

सवाल: मानव शरीर में मेमोरी के निर्माण के लिए मुख्यतः कौन-सा मस्तिष्क भाग उत्तरदायी है?

जवाब: हिप्पोकैम्पस (Hippocampus)

सवाल: मल्टीरोटर ड्रोन में उड़ान नियंत्रण मुख्यतः किसके द्वारा प्राप्त होता है?

जवाब: कई रोटरों की गति में बदलाव द्वारा

सवाल: रॉकेट प्रक्षेपण के लिए दूसरे लॉन्च पैड की आवश्यकता मुख्यतः किस कारण होती है?

जवाब: एक साथ कई मिशनों के संचालन हेतु

सवाल: प्रोटीन की कमी से होने वाला प्रमुख कुपोषण रोग कौन-सा है?

जवाब: क्वाशियोरकोर

सवाल: कौन-सा विटामिन जल में घुलनशील (Water Soluble) नहीं है?

जवाब: विटामिन D

सवाल: मानव शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण की मुख्य प्रक्रिया कहां होती है?

जवाब: छोटी आंत (Small Intestine)

सवाल: मानव शरीर में सबसे लंबी हड्डी कौन-सी है?

जवाब: फीमर

सवाल: पौधों में जल की अधिकता से होने वाली क्षति को क्या कहा जाता है?

जवाब: वाटरलॉगिंग

सवाल: मानव शरीर में सबसे बड़ी डक्ट कौन-सी मानी जाती है?

जवाब: थोरेसिक डक्ट

सवाल: किसी वस्तु का भार (Weight) चंद्रमा पर पृथ्वी की तुलना में कितना होता है?

जवाब: 1/6 गुना

सवाल: मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?

जवाब: ऑक्सीजन

लिक्विड ऑक्सीजन की फोटो (Image- Wikipedia)
लिक्विड ऑक्सीजन की फोटो (Image- Wikipedia)

सवाल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पृथ्वी की परिक्रमा किस बल के कारण करता है?

जवाब: ग्रेविटेशनल फोर्स

सवाल: कौन-सी धातु सबसे हल्की मानी जाती है?

जवाब: लिथियम

सवाल: मानव शरीर में सबसे मज़बूत मांसपेशी कौन-सी मानी जाती है?

जवाब: जबड़े की मांसपेशी - मैसेटर (Masseter)

सवाल: ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई क्या है?

जवाब: डेसिबल

ये भी पढ़ें: UPSC GK Questions 2026: GK के ये 20 सवाल बढ़ा सकते हैं आपका स्कोर, पढ़ लें परीक्षा में होगी मदद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola