UPSC GK Questions 2026: GK के ये 20 सवाल बढ़ा सकते हैं आपका स्कोर, पढ़ लें परीक्षा में होगी मदद
किताबों की AI जनरेटेड फोटो
UPSC GK Questions 2026: परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यहां 20 जरुरी GK के सवाल और उनके सही जवाब दिए गए हैं. इतिहास, भूगोल, विज्ञान और अन्य विषयों से जुड़े इन सवालों को हल करके अपनी तैयारी परखें.
UPSC GK Questions 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स को कई विषयों की बेहतर समझ के साथ-साथ GK और करेंट अफेयर्स पर भी मजबूत पकड़ बनानी होती है. UPSC की तैयारी में GK सेक्शन एक अहम भूमिका निभाता है. GK के प्रश्न केंडिडेट्स को परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में मदद कर सकती है. अगर आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं और अपने GK की तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 20 जरूरी UPSC GK Questions को जरूर पढ़ें और देखें कि आपको इनमें से कितने सवालों के सही जवाब पता हैं.
ये भी पढ़ें: SSC GK Questions 2026: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 जरूरी GK के सवाल, कर लें तैयारी बढ़ेगा आपका स्कोर
20 UPSC GK Questions And Answers: ये 20 सवाल हैं बेहद जरूरी
सवाल: दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में कुत्तों से फैलने वाले रेबीज को समाप्त करने वाला पहला देश कौन बना?
जवाब: भूटान
सवाल: प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत जीरो बैलेंस और निष्क्रिय खातों की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में है?
जवाब: उत्तर प्रदेश
सवाल: भारत ने कुत्तों से होने वाले रेबीज से मानव मृत्यु को शून्य करने का लक्ष्य किस वर्ष तक रखा है?
जवाब: 2030
सवाल: सीआईएसएफ (CISF) द्वारा सशस्त्र सुरक्षा कवर प्राप्त करने वाला भारत का पहला अस्पताल कौन सा बनने जा रहा है?
जवाब: एम्स जम्मू
सवाल: किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने बैक्टीरिया को भौतिक रूप से नष्ट करने वाली नैनो-पॉलिमर सतह का पेटेंट कराया?
जवाब: IIT मद्रास

सवाल: सितंबर 2026 में विस्फोटित हुआ माउंट अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
जवाब: इंडोनेशिया
सवाल: संयुक्त राष्ट्र में ‘करेक्ट द मैप’ प्रस्ताव किस देश ने पेश किया?
जवाब: टोगो
सवाल: किस देश ने 2026–27 के लिए SCO की अध्यक्षता संभाली है?
जवाब: पाकिस्तान
सवाल: सितंबर 2026 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कौन सा बैडमिंटन खिताब जीता?
जवाब: चाइना मास्टर्स सुपर 750
सवाल: मथुरा-वृंदावन (ब्रज) क्षेत्र के 200 प्राचीन स्मारकों और धरोहरों के संरक्षण के लिए किस राज्य सरकार ने 'तीर्थ मित्र योजना' शुरू करने का निर्णय लिया है?
जवाब: उत्तर प्रदेश
सवाल: सितंबर 2026 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
जवाब: न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी
सवाल: सितंबर 2026 में कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
जवाब: न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे

सवाल: सितंबर 2026 में पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
जवाब: न्यायमूर्ति वल्लूरी कामेश्वर राव
सवाल: 2027 में Aero India का कौन सा संस्करण आयोजित किया जाएगा?
जवाब: 16वां
सवाल: वियतनाम में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब किसने जीता है?
जवाब: जोहेरी मोला
सवाल: नारियल मूल्यवर्धन पार्क शुरू करने की घोषणा किस राज्य ने की है?
जवाब: केरल
सवाल: भारत के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला किस राज्य में रखी गयी है?
जवाब: मध्य प्रदेश
सवाल: 13वीं उत्तर पूर्व जोन निशानेबाजी चैंपियनशिप कहां आयोजित की गयी है?
जवाब: गुवाहाटी
सवाल: भारत के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन कहां किया गया है?
जवाब: दिल्ली
सवाल: नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
जवाब: 7 सितंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए