Computer Science से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में, NIT में 96 लाख रुपये का शानदार पैकेज

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MNNIT Allahabad के 2026 BTech प्लेसमेंट ने सभी को हैरान कर दिया. सिविल ब्रांच ने CSE को पीछे छोड़ दिया. पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, इस बार ही इस तरह का ट्रेंड देखने को मिला है. आइए, जानते हैं दोनों ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत में कितना रहा.

विज्ञापन

MNNIT Allahabad Placement Civil VS CSE: बेहतर प्लेसमेंट और नौकरी के मौके के कारण स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस बीटेक ब्रांच चुनते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ CS का प्लेसमेंट ही अच्छा हो. कई बार दूसरे ब्रांच में भी बेहतर प्लेसमेंट के आंकड़ें देखने को मिलते हैं. मोतीलाल नेहरु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT Allahabad) 2026 का प्लेसमेंट रिकॉर्ड से भी कुछ ऐसी ही तस्वीर निकलकर सामने आती है. जारी प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, इस वर्ष CS को सिविल ब्रांच ने पीछे छोड़ दिया. 

विज्ञापन

MNNIT Allahabad को ओवरऑल प्लेसमेंट 88.1% रहा 

MNNIT इलाहाबाद के 2026 BTech प्लेसमेंट में कुल 924 छात्र प्लेसमेंट के लिए एलिजिबल थे. इनमें से 814 छात्रों को नौकरी मिली. इस दौरान छात्रों को कुल 1,094 ऑफर मिले. संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट 88.1% रहा.

सिविल इंजीनियरिंग ने CSE को पछाड़ा

वहीं ब्रांच वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो दो ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बीच जबरदस्त टक्कड़ दिखा. सिविल इंजीनियरिंग के 60 में से 57 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस ब्रांच का प्लेसमेंट 95% रहा. 

image.png
MNNIT का 2026 का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

जबकि कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग यानी CSE में टोटल 355 स्टूडेंट्स में से 323 स्टूडेंट्स का ही प्लेसमेंट हुआ. CSE का प्लेसमेंट 91% रहा. इन आंकड़ों के देखने के बाद साफ कहा जा सकता है कि सिविल इंजीनियरिंग ने CSE को प्लेमसेंट परसेंटेज में पीछे छोड़ दिया है.

MNNIT Allahabad Placement Civil VS CSE: प्लेसमेंट में अंतर

प्लेसमेंट पैरामीटरसिविल इंजीनियरिंगकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
Placement के लिए Eligible छात्र60355
Placed छात्र57323
Placement Percentage95%91%
Average CTC₹8.25 लाख₹27.01 लाख
Placement Percentage में बढ़तCSE से 4% ज्यादाCivil से 4% कम

पिछले साल का MNNIT Allahabad का प्लेसमेंट 

2025 के प्लेसमेंट डाटा के अनुसार, कंप्यूटर साइंस (CS) और सिविल इंजीनियरिंग के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिला है. जहां CS ने 96.75% का प्लेसमेंट प्रतिशत दर्ज किया. वहीं सिविल इंजीनियरिंग का प्लेसमेंट प्रतिशत सिर्फ 57.5% रहा. यानी कि इस साल सिविल ने CSE को पछाड़ा है. 

image.png
MNNIT Allahabad का 2025 का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

96 लाख रुपये से ज्यादा का MNNIT Allahabad का पैकेज

MNNIT Allahabad के 2026 प्लेसमेंट की खास बात यह भी है कि संस्थान के छात्रों को 96 लाख रुपये से ज्यादा का हाईएस्ट पैकेज मिला. ये प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मिला है. इससे पता चलता है कि कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़ी ब्रांच में हाई-पेइंग जॉब्स हैं. 

कुल मिलाकर MNNIT Allahabad का 2026 प्लेसमेंट डाटा एक अहम बात दिखाता है. प्लेसमेंट परसेंटेज में सिविल ब्रांच ने CSE को मात दी, लेकिन हाईएस्ट पैकेज के मामले में कंप्यूटर साइंस ब्रांच काफी आगे रही. यानी नौकरी पाने की संभावना और मिलने वाली सैलरी, दोनों को एक ही पैमाने पर नहीं देखा जा सकता.

ये भी पढ़ें: AIIMS के MBBS Student ने दिखाया मेस का खाना, Breakfast से Dinner तक की पूरी थाली देख यूजर बोले- अब तो मेहनत करनी पड़ेगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola