AIIMS के MBBS Student ने दिखाया मेस का खाना, Breakfast से Dinner तक की पूरी थाली देख यूजर बोले- अब तो मेहनत करनी पड़ेगी

Updated:
विज्ञापन

एम्स के मेस का खाना (PC- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AIIMS Mess Food Viral Video: एम्स के मेस का मेन्यू हर दिन चेंज होता है. हर दिन प्लेट में अलग-अलग तरह के फूड आईटम दिखते हैं. एम्स के एक स्टूडेंट ने रील बनाकर मेस का खाना दिखाया और वीडियो वायरल हो गया. करीब 1000 की संख्या में यूजर्स ने इस वीडियो पर कॉमेंट किया.

विज्ञापन

AIIMS Mess Food Viral Video: अगर आपने नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा पास कर ली है और MBBS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो AIIMS जैसे संस्थान आपकी पसंद में जरूर शामिल होंगे. आपने कभी सोचा है कि यहां पढ़ने वाले MBBS स्टूडेंट्स को खाने में क्या मिलता है? सुबह से लेकर रात तक के खाने में एम्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट को क्या मिलता है. एक युवक ने यूट्यूब पर रील बनाकर एम्स का खाना दिखाया. इस वीडियो में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, प्लेट में अलग-अलग तरह के फूड आईटम दिख रहे हैं. खाने की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों ही अच्छी दिख रही है.

विज्ञापन

AIIMS के कैंटीन में कैसा खाना मिलता है?

इस युवक ने बताया कि ब्रेकफास्ट का मेन्यू हर दिन चेंज होता है. सुबह के नाश्ते में फ्रूट्स, ब्रेड, मिल्क, बॉयल अंडे, दूध और कॉफी मिलता है. लंच का मेन्यू भी रोज बदलता है, लेकिन खाने में सलाद और दही रोज ही दिया जाता है. शाम के नाश्ते में वीडियो में ब्रेड पकौड़ा और चाय दिख रहे हैं.

रात का खाने में 3 दिन पनीर की सब्जी बनती है और नॉन वेज खाने वालों के लिए चिकन. रात के खाने में वीडियो के अनुसार, दो तरह की सब्जी, दाल, चावल, रोटी और सलाद दिख रहा है. इस वीडियो में ये भी बताया गया कि किसी खास मौके पर जैसे कि पर्व-त्यौहार पर खाने में अलग-अलग चीजें मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

AIIMS Mess Food का वीडियो बनाने वाला युवक कौन है?

इस वीडियो को गर्वित डोभाल (Garvit Dobwal) नाम के एक स्टूडेंट ने शेयर किया है. उनकी प्रोफाइल के अनुसार, वे एम्स नागपुर (AIIMS Nagpur) के MBBS कोर्स के स्टूडेंट हैं. गर्वित एम्स की लाइफ्सटाइल, MBBS स्टूडेंट की जर्नी, NEET क्रैक करने के लिए टिप्स जैसे मुद्दे पर वीडियो बनाते हैं. गर्वित के टोटल 1 लाख 84 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं. मेस फूड को लेकर उनके द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो देखते-ही-देखते वायरल (AIIMS Viral Video) हो गया. वीडियो पर करीब 3 लाख 35 हजार के करीब लाइक्स हैं. साथ ही 1000 से ज्यादा कॉमेंट्स हैं.

image.png
यूजर्स का कॉमेंट (PC-यूट्यूब)

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी AIIMS Student के रील पर प्रतिक्रिया

एक युवक ने कहा कि अब मैं NEET परीक्षा निकालने के लिए मोटिवेट हो गया वो भी सिर्फ और सिर्फ खाने देखकर. एक यूजर ने कहा कि मैं तो पहले ही ही मोटिवेटेड था आज इस रील को देखकर एक और मोटिवेशन मिल गई. एक यूजर ने ट्रोलिंग करते हुए कहा कि आजकल सारे डॉक्टर्स पढ़ाई छोड़कर Vlogger बन गए हैं. एक यूजर ने लिखा अब जो स्टूडेंट्स भुक्खड़ हैं वो AIIMS में एडमिशन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

ये भी पढ़ें: NIT Delhi Placement 2027: कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी शुरू, 2021-25 वर्ष में CSE का 52.5 LPA और EEE का 58.3 LPA रहा हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola