Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: 14 सितंबर को क्या बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी का अपडेट
स्कूल से बहर निकलते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो
Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. बिहार और झारखंड के छात्रों के लिए जानें इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं और गणेश उत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.
Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहती है. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि 2026 में गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी और इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं. आइए इस बारे में हम आर्टिकल में जानते हैं.
आपके शहर में
Ganesh Chaturthi Date 2026: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?
गणेश चतुर्थी 2026 में सोमवार, 14 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है. गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होगा. यह त्याेहार खासतौर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और तेलंगाना जैसे राज्यों में काफी बड़े स्तर पर मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची के कई स्कूल 7 सितंबर को बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
Ganesh Chaturthi Holiday in Jharkhand 2026: क्या झारखंड में गणेश चतुर्थी पर होगी छुट्टी?
झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में कई छुट्टिया हैं. इस सूची में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर छुट्टी भी शामिल है. हालांकि यह जानाकरी सरकारी स्कूलाें के बारे में दी गई है. इस दिन प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं, यह स्कूल की ओर से जारी नोटिस में पता चलेगा.
Ganesh Chaturthi Holiday in Jharkhand 2026 Official Notification Check Here
Ganesh Chaturthi Holiday in Bihar 2026:
बिहार सरकार की ओर से जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार सितंबर महीने में कई अहम छुट्टियां निर्धारित हैं. इस सूची के अनुसार 14 सितंबर को हरितालिका तीज के मौके पर छुट्टी है, इसी दिन गणेश चतुर्थी का पर्व भी है. हालांकि जारी केलेंडर के मुताबिक 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जो अनंत चतुर्दशी दस दिवसीय गणेशोत्सव का अंतिम दिन और विसर्जन की तिथि होती है.
Ganesh Chaturthi Holiday in Bihar 2026 Official Notification Check Here
Note: इस आर्टिकल में गणेश चतुर्थी पर स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं इस बारे में बताया गया है. हालांकि छुट्टी को लेकर अंतिम जानकारी स्कूलों की ओर से जारी छुट्टी संबंधित नोटिस में दी जाएगी. ऐसा इसलिए क्याेंकि कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के दिन अवकाश घोषित किया जा सकता है, जबकि कुछ जगहों पर स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए