Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: सोमवार और अजा एकादशी का संयोग, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

Updated:
विज्ञापन

आज 7 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: 7 सितंबर 2026 का राशिफल अजा एकादशी के खास संयोग से जुड़ा है. जानें मेष से मीन तक किस राशि को धन लाभ, नौकरी में सफलता, शुभ समाचार मिलेगा और किसे खर्च व विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. जानिए सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: आज सोमवार 7 सितंबर 2026 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? जानिए अपनी राशि का भविष्यफल. किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे झेलना होगा तनाव? पढ़ें पूरा राशिफल. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा. साझेदारों के बीच चल रहा तनाव बातचीत से दूर होगा और आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. रुके काम भी गति पकड़ेंगे.

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 8

वृषभ राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी का दिन कारोबार के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा. किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत की योजना सफल हो सकती है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.

शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 7

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज अजा एकादशी पर कोई शुभ समाचार आपकी खुशी बढ़ा सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दोस्तों या करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से मन में चल रही कोई खास इच्छा पूरी होने की संभावना है.

शुभ रंग: काई हरा, शुभ अंक: 9

कर्क राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा. विरोधी आज परेशान कर सकते हैं. अनावश्यक खर्च से बचें, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 1

सिंह राशि का आज का राशिफल

भगवान विष्णु की कृपा से आज सरकारी या महत्वपूर्ण आधिकारिक कामों में सफलता मिल सकती है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यात्रा के दौरान आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. अजा एकादशी पर मन भी प्रसन्न और उत्साहित रहेगा.

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9

कन्या राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर आपके प्रयासों को सफलता मिलने के संकेत हैं. उत्साह के साथ किए गए काम पूरे होंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे दिन व्यस्त लेकिन खुशनुमा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 1

तुला राशि का आज का राशिफल

आज अजा एकादशी का दिन संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए राहत देने वाला हो सकता है. कोई मामला आपके पक्ष में सुलझने की संभावना है. शुभ समाचार मिलेगा और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

शुभ रंग: बरगंड़ी, शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नेटवर्किंग आज आपकी ताकत बनेगी.

शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 5

धनु राशि का आज का राशिफल

आज अजा एकादशी पर आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में वृद्धि होगी. वाहन या किसी भौतिक वस्तु की खरीदारी का विचार बन सकता है. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा.

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 4

मकर राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. आपकी उम्मीद के मुताबिक कई काम पूरे हो सकते हैं. घर में कोई नई उपयोगी वस्तु आ सकती है. विष्णु पूजन और दान-पुण्य से मन को भी संतुष्टि मिलेगी.

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 9

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज अजा एकादशी पर नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रह सकता है. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं. घर, जमीन या वाहन से जुड़ी खुशी मिल सकती है. संतान पक्ष से शुभ खबर आएगी.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 2

मीन राशि का आज का राशिफल

अजा एकादशी पर पुराने और लंबित काम निपटाने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है. हालांकि आज लॉटरी, जुआ या शेयर बाजार में बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से बचें.

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola