जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर बोले शमिक भट्टाचार्य- कैंपस में न बीजेपी जायेगी, न पुलिस, लेकिन देशविरोधी नारों पर होगा एक्शन
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य.
Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जारी पोस्टर-नारेबाजी विवाद पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान. देशविरोधी नारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग.
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) में वामपंथी छात्र संगठनों (Left Student Outfits) और संघ परिवार से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच पोस्टरों, नारों और वॉल-राइटिंग पर जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आयी है.
देश विरोधी गतिविधयां और नारे बर्दाश्त नहीं
रविवार को उत्तर कोलकाता में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी विश्वविद्यालय परिसर (Campus) में दाखिल नहीं होगी. न ही भाजपा वहां पुलिस के हस्तक्षेप की पैरवी करती है. लेकिन, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और नारों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारों पर लगे रोक : शमिक
जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर लिखे नारों को मिटाने और फिर से लिखे जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसकी वजह से कैंपस में तनाव बढ़ गया है. इस पर टिप्पणी करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा- कुछ लोग कैंपस में जाकर पोस्टर-नारे लिख रहे हैं. हम साफ करना चाहते हैं कि बीजेपी किसी यूनिवर्सिटी या कैंपस के भीतर प्रवेश नहीं करेगी, और न ही पुलिस ऐसा करेगी.
ये भी पढ़ें: जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा : कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट मामले में दर्ज हुई FIR
देशविरोधी तत्वों की होगी पहचान : भट्टाचार्य
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने सख्त संदेश दिया कि राष्ट्रहित के खिलाफ नारे लगाने और लिखने वालों की शिनाख्त की जायेगी. उन्होंने कहा कि जो भी देश के खिलाफ या ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लिखता है, उससे कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल में अब इन हरकतों पर लगाम लगाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: जादवपुर हिंसा की जांच के लिए बनी समिति के प्रमुख प्रो शुभ शंकर सरकार का इस्तीफा, कहा- नहीं हो सकती निष्पक्ष जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए