बुध गोचर 2026: 7 सितंबर से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, नौकरी-कारोबार में मिल सकता है फायदा
ग्रह गोचर की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
7 सितंबर 2026 को बुध का कन्या राशि में गोचर होगा. यह गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस गोचर से इन राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं. जानें कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां.
Budh Gochar 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. इसलिए बुध का राशि परिवर्तन करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 7 सितंबर 2026 को बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. अपनी और उच्च राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस गोचर से 4 राशियों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रह सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. कारोबार में नए ग्राहक और अच्छी डील मिल सकती है. आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. परिवार के फैसलों में सलाह कारगर रहेगी और प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी.
कर्क राशि (Cancer)
बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए करियर में नए अवसर ला सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकते हैं. मार्केटिंग, सेल्स और नेटवर्किंग से जुड़े कारोबार में लाभ होगा. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए यह गोचर इस राशि के लिए खास रहेगा. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
तुला राशि (Libra)
बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नए अवसर लेकर आ सकता है. योजनाओं की सराहना होगी और रुके हुए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए