Saptahik Mithun Rashifal 6 to 12 September 2026: बिगड़ी प्रोफेशनल इमेज सुधारने का मौका, बढ़ते खर्च रोकना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

मिथुन राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026

Saptahik Mithun Rashifal 6 to 12 September 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.

विज्ञापन

Saptahik Mithun Rashifal 6 to 12 September 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 के नए सप्ताह में ऑफिस में मेहनत कर खुद को साबित करना होगा, नहीं तो छवि खराब होने के आसार हैं. इस हफ्ते खर्चे पर लगाम भी लगाना जरूरी है. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

घर-परिवार की जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभाएंगे. लेकिन ससुराल पक्ष, माता-पिता या बुजुर्गों की तबीयत को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं. अगर कोई संपत्ति का मामला विवाद में फंसा है, तो उसे कोर्ट-कचहरी की बजाय आपसी सद्भाव से सुलझाने की कोशिश करें.

करियर और नौकरी

इस हफ्ते करियर में सफलता खूब मेहनत और लगन से ही मिलेगी. अगर जॉब में पहले आपकी छवि खराब हुई थी, तो चिंता मत करें - इस बार आप उसे फिर से ठीक करने में कामयाब होंगे. प्रमोशन के पूरे योग बन रहे हैं, तो अपनी मेहनत जारी रखें. बिजनेस करने वालों को सफलता और अच्छा मुनाफा मिलेगा. आपका कोई इच्छित काम भी बनेगा. जो युवा व्यावसायिक शिक्षा, एम.बी.ए. या होटल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिलेगा.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में यह हफ्ता अनुकूल रहेगा. बिजनेस से अच्छा लाभ होगा और आपके इच्छित काम पूरे होंगे. लेकिन खर्चों पर लगाम जरूर लगाएं, क्योंकि ज्यादा खर्च से आर्थिक दिक्कत आ सकती है. बेवजह के खर्चों से बचें और पैसों का सही इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ में कुछ उलझी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपका कोई प्रेम-संबंध चल रहा है, तो इस हफ्ते आप उसे गोपनीय नहीं रख पाएंगे, जिससे घर में तनाव बन सकता है. आपसी रिश्ते में गलतफहमी और टेंशन के योग भी हैं. सबसे जरूरी - अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते में खटपट बढ़ेगी.

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते तनाव और गुस्से से सेहत पर असर पड़ सकता है. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. समय पर खाना खाएं और आराम जरूर करें.

साप्ताहिक उपाय

शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और जरूरतमंदों को हरी चीजों का दान करें. इससे तनाव कम होगा और काम बनेंगे.

शुभ रंग: हरा

शुभ तारीख: 7, 12

शुभ दिन : शुक्रवार और शनिवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola