Communication Skills कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके, पढ़ाई से करियर तक हर जगह मिलेगा फायदा
कम्युनिकेशन स्किल बेहतर करने की कोशिश करती लड़की की AI जनरेटेड फोटो
Communication Skills यानी संवाद करने की क्षमता आज के समय में हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और पढ़ाई से लेकर करियर तक सफलता हासिल करने में मदद मिलती है. जानें इसे सुधारने के आसान तरीके.
Communication Skills: आज के समय में सिर्फ अच्छी पढ़ाई या डिग्री होना ही सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है. किसी व्यक्ति के पास कितना ज्ञान है, वह अपनी बात को दूसरों के सामने कितनी स्पष्टता और प्रभावी तरीके से रख पाता है, यह भी उतना ही जरूरी है. स्कूल-कॉलेज से लेकर नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ तक, हर जगह आपकी Communication Skills बहुत मायने रखती है. इससे इंसान का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है.
Communication Skills क्या है?
कम्युनिकेशन स्किल्स का मतलब अपनी बात, विचार, भावनाओं और जानकारी को दूसरे व्यक्ति तक स्पष्ट, सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की क्षमता को कहा जाता है. इसमें केवल बोलना ही शामिल नहीं है, बल्कि ध्यान से सुनना, सही शब्दों का इस्तेमाल करना और Body Language को समझना भी शामिल होता है.
Why Communication Skill is Important: यह क्यों जरूरी है?
अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स पढ़ाई और करियर दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन, मीटिंग या क्लाइंट से बातचीत के दौरान व्यक्ति का कम्युनिकेशन उसकी पर्सनैलिटी को प्रजेंट करता है. कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होने से इंसान के एटीट्यूड में में अच्छा फर्क पड़ता है. आज के कॉम्पिटिटिव वर्ल्ड में कंपनियां टेक्निकल नाॅलेज के साथ आपके बोलने के तरीको को भी काफी महत्व देती हैं.
ये भी पढ़ें: Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में
How to Improve Communication Skills: कैसे सुधारें अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स?
अगर आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारनी है, ताे लगातार अभ्यास के जरिए आप इसे सुधार सकते हैं. इसके लिए रोजाना कुछ समय अंग्रेजी या हिंदी में जोर से पढ़ने और बोलने का अभ्यास करें. नए शब्द सीखें और उन्हें बातचीत में इस्तेमाल करने की कोशिश करें. इसके अलावा दूसरों की बात ध्यान से सुनना सीखें. अगर पब्लिक प्लेस में आपको बोलने में झिझक महसूस होती है, तो घर में शीशे के सामने बोलने की प्रैक्टिस करें. इसके अलावा किताबें, अच्छे आर्टिकल और पॉडकास्ट पढ़ने-सुनने से भी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होती है.
Types of Communication Skills: जानिए इसके प्रमुख प्रकार
कम्युनिकेशन को मुख्य रूप से वर्बल कम्युनिकेशन, नाॅन वर्बल कम्युनिकेशन, रिटन कम्युनिकेशन और लिस्निंग स्किल में समझा जा सकता है. केवल अच्छी भाषा बोलना ही पर्याप्त नहीं है, चेहरे के भाव, आई कॉन्टैक्ट, बाॅडी लैंग्वेज यह सब भी काफी ज्यादा मैटर करते हैं. इसलिए अगर आप स्टूडेंट हैं या अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Work From Home Jobs: घर बैठे कमाई के लिए ये 5 Jobs हैं बेस्ट, फ्रेशर भी बना सकते हैं करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए