Basic Computer Courses 2026: कौन सा कंप्यूटर कोर्स आपके लिए रहेगा बेस्ट? करियर में ग्रोथ के लिए जानें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

कंप्यूटर चलाते हुए लड़के की AI जनरेटेड फोटो

Basic Computer Courses 2026 आज छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी है. जानें DCA, ADCA, CCC और PGDCA जैसे प्रमुख कंप्यूटर कोर्स, उनकी अवधि, सिलेबस और प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्यूटर नॉलेज की उपयोगिता.

विज्ञापन

Basic Computer Courses 2026: आज के समय में कंप्यूटर का नाॅलेज बहुत जरूरी हो गया है. चाहे आप प्रोफेशनल फील्ड में हो या फिर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों. कंप्यूटर का स्किल होना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आपको कंप्यूटर चलाने की ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आप शॉर्ट टर्म Basic Computer Course करके इसकी जरूरी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. बेसिक कोर्स में आमतौर पर कंप्यूटर के बेसिक पार्ट्स और उनके काम, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट, ई-मेल, टाइपिंग और ऑनलाइन काम करने की जानकारी दी जाती है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते है.

विज्ञापन

कंप्यूटर सीखने के 4 बेस्ट कोर्स: आपके लिए कौन सा है सही?

  • DCA (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)
  • ADCA (एडवांस्ड डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)
  • CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स)
  • PGDCA (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)

DCA कोर्स: 6 महीने में कंप्यूटर का मास्टर बनने का रास्ता

यह कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़ा लोकप्रिय डिप्लोमा कोर्स है. इसमें कंप्यूटर फंडामेंटल, MS Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट, ई-मेल, डेटाबेस और अन्य बेसिक एप्लीकेशन की जानकारी दी जाती है. सामान्य तौर पर इसकी अवधि करीब 6 महीने से 1 साल तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें टाइपिंग स्पीड का असली गणित और डिटेल्स

ADCA कोर्स: DCA से आगे, कंप्यूटर का एडवांस ज्ञान

यह DCA की तुलना में अधिक डिटेल्ड कोर्स होता है. इसमें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ एडवांस्ड MS ऑफिस, इंटरनेट, डेटाबेस, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स और कई संस्थानों में प्रोग्रामिंग की शुरुआती जानकारी भी शामिल की जाती है. इसकी अवधि आमतौर पर 1 साल के आसपास होती है.

CCC कोर्स: कंप्यूटर और डिजिटल दुनिया का शॉर्ट इंट्रोडक्शन

यह कोर्स कंप्यूटर और डिजिटल लिटरेसी से जुड़ा एक शॉर्ट टर्म कोर्स है. इसमें कंप्यूटर के बेसिक कॉन्सेप्ट, इंटरनेट, ई-मेल, डिजिटल पेमेंट, वर्ड प्रोसेसिंग और ऑनलाइन सेवाओं जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के बीच यह कोर्स काफी चर्चित है.

ये भी पढ़ें: MBBS और BDS कोर्स में क्या है अंतर? डाॅक्टर बनने के लिए क्या बेस्ट है, जानें कोर्स डयूरेशन से करियर स्कोप तक की पूरी जानकारी

PGDCA कोर्स: ग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर में महारत हासिल करें

यह पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर का डिप्लोमा कोर्स है, जो आमतौर पर ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है. इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, सॉफ्टवेयर और अन्य एडवांस्ड विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. इसकी अवधि कई इंस्टीट्यूट में करीब 1 साल होती है.

सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स: हर परीक्षा में मिलेगा फायदा

आज कई प्रतियोगी परीक्षाओं में Computer Awareness और Computer Knowledge से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. बैंकिंग, SSC, रेलवे, पुलिस, क्लर्क, डाटा एंट्री और कई अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी नौकरी में कंप्यूटर की जानकारी उपयोगी होती है. कुछ परीक्षाओं में कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न लिखित परीक्षा का हिस्सा होते हैं, जबकि कुछ भर्तियों में कंप्यूटर स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी आयोजित किया जाता है. ऐसे में यह कंप्यूटर कोर्स स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है. इसके अलावा आजकल ज्यादातर परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, जिसके लिए इसका अच्छा नाॅलेज होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: CMA vs CFA Course: कौन सा कोर्स है बेहतर? जानें करियर स्कोप, एलिजिबिलिटी और अन्य जरूरी डिटेल्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola