बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में बारिश के बीच छाता लेकर सड़क से गुजरते दो युवा.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 1 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को भी समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

West Bengal Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बन रहे नये कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता: आज भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (India Meteorological Department - IMD) ने एक बुलेटिन में कहा कि मौसम प्रणाली के असर से 30 अगस्त को पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है.

बंगाल के 8 जिलों में 1 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन (Weather Bulletin) के अनुसार, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और हावड़ा जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

मछुआरों को भी एक सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है. आईएमडी ने बताया है कि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से जान-माल का खतरा हो सकता है. आईएमडी ने यह भी बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola