Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में
टाइपिंग स्पीड की प्रैक्टिस करती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटो
Typing Speed Course आज छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी सकिल कोर्स है. जानें टाइपिंग कोर्स में क्या सिखाया जाता है, कितना समय लगता है, ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स कहां से कर सकते हैं और टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के बाद किन जाॅब में इसका फायदा मिल सकता है.
Typing Speed Course: आज के समय में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ अच्छी टाइपिंग स्पीड होना भी एक जरूरी स्किल है. खासकर कई सराकरी नौकरी में यह एलिजिबिलिटी मांगी जाती है. हालांकि इसके अलावा डाटा एंट्री, क्लर्क, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर से जुड़े कई कामों में टाइपिंग का इस्तेमाल होता है. अगर आप अपनी Hindi या English Typing Speed बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए Online और Offline दोनों तरह के Typing Course उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं कैसे सीख सकते है टाइपिंग और करियर में क्या फायदा मिल सकता है.
Typing Course For Beginners: टाइपिंग कोर्स में क्या सिखाया जाता है?
Typing Course में कंप्यूटर कीबोर्ड पर तेजी और सटीकता से टाइप करना सिखाया जाता है. इसमें Keyboard Keys की पहचान, सही फिंगर प्लेसमेंट, टच टाइपिंग, टाइपिंग एक्यूरेसी और सपीड बढ़ाने की प्रैक्टिस कराई जाती है. English Typing के साथ कई संस्थानों में Hindi Typing भी सिखाई जाती है.
Typing Course Duration: कितना समय लगता है कोर्स में?
Typing Course की कोई एक निश्चित अवधि नहीं है. यह संस्थान और कोर्स स्ट्रक्चर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. सामान्य तौर पर प्राइवेट कोचिंग में Short-Term Courses कराए जाते हैं. वहीं Central Hindi Training Institute (CHTI) में Hindi Word Processing/Hindi Typing का लांग टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 महीने का है.
Typing Course Eligibility? क्या है एलिजिबिलिटी
इस कोर्स के लिए किसी विशेष एजुकेशन या एलिजिबिलिटी की जरूरत नहीं होती. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Beginner Level से टाइपिंग सीख सकते हैं. हालांकि सीखने की प्रक्रिया और उसकी सटीकता पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि हम किस तरह से जानकारी को ग्रहण करते हैं.
ये भी पढ़ें: Exam Preparation Tips: सरकारी नौकरी की तैयारी में न करें ये 5 गलतियां, वरना मेहनत पर फिर सकता है पानी
Online Typing Course कहां से करें?
घर बैठे Typing सीखने के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. Typing.com पर टाइपिंग, लेसन, प्रैक्टिस और टाइम टेस्ट उपलब्ध हैं. वहीं Ratatype पर Typing Speed और एक्युरेसी जांचने के लिए ऑनलाइन टेस्ट दिए जाते हैं. शुरुआत में कई फ्री रिसोर्स से भी टाइपिंग सिखी जा सकती है.
Offline Typing Course कहां से करें?
अगर आप Instructor की मदद से सीखना चाहते हैं, तो अपने शहर के कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट या स्किल ट्रेनिंग सेंटर से टाइपिंग कोर्स कर सकते हैं. यहां भी कोर्स की कोई निश्चित अवधि नहीं है, मगर आप जितनी जल्दी और सटीकता के साथ टाइपिंग सिखेंगे कोर्स उतनी जल्दी खत्म हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Basic Computer Courses 2026: कौन सा कंप्यूटर कोर्स आपके लिए रहेगा बेस्ट? करियर में ग्रोथ के लिए जानें डिटेल्स
Best Typing Speed: क्या होनी चाहिए बेस्ट टाइपिंग स्पीड?
Typing Speed को WPM यानी Words Per Minute में मापा जाता है. आमतौर पर 20-30 WPM स्पीड अच्छी मानी जाती है. अच्छी सपीड के साथ एक्युरेसी भी जरूरी है. सरकारी नौकरी में टाइपिंग Speed भर्ती के अनुसार अलग होती है. इसलिए जिस परीक्षा या नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उसके नोटिफिकेशन में दी गई टाइपिंग स्पीड की रिक्वायरमेंट आपको पूरी करनी हाेगी.
Typing Course Career Options: कैसे बना सकते हैं अपना करियर?
टाइपिंग स्किल के आधार पर कई सरकारी नौकरी के ऑप्शन भी मिलते हैं. हालांकि टाइपिंग स्किल का इस्तेमाल डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्ल्क, डॉक्यूमेंटेशन असिस्टेंट और अन्य कंप्यूटर बेस्ट जाॅब में किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें टाइपिंग स्पीड का असली गणित और डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए