AI में एक्सपर्ट बनाने के लिए IIT Jodhpur ने शुरू किया नया कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
IIT जोधपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT जोधपुर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Jodhpur New Course: IIT जोधपुर ने मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS डिग्री की शुरुआत की है. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE परीक्षा क्रैक करना जरूरी नहीं है. इस कोर्स को आज के AI फोकस्ड इंडस्ट्री के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन

IIT Jodhpur New Course: बहुत से स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वो IIT से पढ़ाई करें. लेकिन कई लोगों को कम सीट्स या रैंक के कारण एडमिशन नहीं मिल पाता है. अगर आपका भी IIT में पढ़ने का सपना अधूरा रह गया है तो ये खबर आपके काम की है. IIT जोधपुर ने एक नया कोर्स लॉन्च किया है. बेस्ट पार्ट ये है कि इस कोर्स के जरिए आप IIT में एंट्री ले सकते हैं, लेकिन बिना जेईई परीक्षा के. ऐसे में आइए जानते हैं IIT के इस कोर्स के बारे में.

IIT Jodhpur का BS इन मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कोर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए IIT जोधपुर ने छात्रों के लिए बैचलर ऑफ साइंस (BS) in Management and Technology नाम से एक नया कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को टेक्निकल और मैनेजमेंट दोनों फील्ड में समझ देकर AI आधारित उद्योगों के लिए तैयार करना है. मोटा-मोटी बात ये कि इस कोर्स को नए जमाने के ट्रेंड के हिसाब से तैयार किया गया है.

image.png
IIT जोधपुर का नया कोर्स (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

AI और मैनेजमेंट का मिलेगा कॉम्बिनेशन

यह इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, डेटा, बिजनेस एनालिटिक्स और AI से जुड़े विषयों का मिश्रण है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को केवल टेक्निकल नॉलेज ही नहीं, बल्कि बिजनेस से जुड़े डिसिजन लेने, समस्या का सॉल्यूशन खोजने, लीडरशिप और डिजिटल इनोवेशन जैसी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम में किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce या Arts) से 12वीं पास छात्र अप्लाई कर सकते हैं. प्रवेश के लिए JEE अनिवार्य नहीं है. उम्मीदवारों का चयन संस्थान की निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा.

क्या है IIT Jodhpur के नए कोर्स की खासियत?

AI और टेक्नोलॉजी आधारित इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार सिलेबस. मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी की एक साथ स्टडी. इंडस्ट्री एक्सपर्ट के साथ सीखने का मौका. प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और रियल बिजनेस समस्याओं पर काम करने का मौका. फ्यूचर की AI-ड्रिवन नौकरियों के लिए जरूरी स्किल डेवलेप करने पर जोर दिया जाएगा.

IIT Jodhpur के नए कोर्स की फीस

शुल्क (Fees)राशि (Amount)
प्रवेश परीक्षा शुल्क (नॉन-रिफंडेबल)₹999
सीट बुकिंग शुल्क (नॉन-रिफंडेबल)₹5,000
प्रथम वर्ष की फीस₹1,35,000
द्वितीय वर्ष की फीस₹1,40,000
तृतीय वर्ष की फीस₹1,40,000
चतुर्थ वर्ष की फीस₹1,40,000
कुल कार्यक्रम शुल्क (4 वर्ष)₹5,60,000

किन क्षेत्रों में मिलेगा करियर?

इस कोर्स के बाद छात्र AI आधारित बिजनेस, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स, टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्टार्टअप्स और मैनेजमेंट जैसे फील्ड में करियर बना सकते हैं. संस्थान का मानना है कि AI के बढ़ते उपयोग के बीच ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें-AI नहीं कर पाएगा रिप्लेस, 12वीं के बाद इन फील्ड्स में बनाए करियर



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola