बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी की हार तय; बैलेट पेपर पर क्रमांक धुंधला करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को इस उपचुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ेगा और राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता बड़ी जीत दर्ज करेंगी. तेजस्वी यादव ने बैलेट पेपर पर आरजेडी प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह के क्रमांक को धुंधला करने का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुबह से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं. हर वार्ड और हर बूथ पर आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद हैं और लगातार सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है. उनके मुताबिक, समाज के सभी वर्गों के मतदाता खुलकर आरजेडी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को जब नतीजे आएंगे तो पूरे देश में संदेश जाएगा कि बीजेपी अपने सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में भी चुनाव हार गई. तेजस्वी ने इसे राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम बताया.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बैलेट पेपर को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के चुनाव चिन्ह के क्रमांक को बैलेट पेपर पर धुंधला और छोटा कर दिया गया है. उनका कहना था कि पिछली बार भी ऐसा किया गया था और इस बार भी इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है. उन्होंने मांग की कि सभी प्रत्याशियों के क्रमांक और चुनाव चिन्ह एक समान और स्पष्ट तरीके से छापे जाने चाहिए.

मतदान प्रतिशत कम रहने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सावन का महीना होने के बावजूद मतदान बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें लगता है कि इस बार बीजेपी के समर्थक वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकले. उन्होंने दोहराया कि आरजेडी की जीत तय है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन