SSB ने जारी किया फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल, इस दिन से होगा PET, PST

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी कांस्टेबल अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

एसएसबी कांस्टेबल अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

SSB PET PST Exam Date 2026**:** सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) समेत 827 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपडेट सामने आया है. SSB ने पहले चरण के PET/PST का शेड्यूल जारी कर दिया है. यहां जानिए कब से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट और कब तक आएगा एडमिट कार्ड.

विज्ञापन

SSB PET PST Exam Date 2026: अगर आपने भी SSB (Sashastra Seema Bal) में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल या एएसआई/एसआई के पदों के लिए फॉर्म भरा था, तो आपके लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in/recruitmentHome पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की तारीखों की घोषणा कर दी है.

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण यानी PET, PST परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे हफ्ते से आयोजित की जाएगी. ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों ने 827 पदों की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई किया था, वे अपनी रनिंग और फिजिकल ट्रेनिंग की तैयारी तेज कर दें.

एक नजर में अपडेट

भर्तीSSB Constable Tradesman Recruitment 2025
फिजिकल टेस्ट की तारीख (PET/PST)अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह से
डिटेल्ड शेड्यूलजल्द जारी होगा
एडमिट कार्डPET-PST शेड्यूल के साथ जारी होने की संभावना
कुल पद827
आवेदन की तारीख21 मार्च 2026 से 04 मई 2026

किन पदों के लिए होगी PET-PST?

SSB के नोटिस के अनुसार कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए PET और PST आयोजित किया जाएगा. इनमें ड्राइवर, टेलर, वॉशरमैन, बार्बर, कॉबलर, गार्डनर, कारपेंटर, वॉटर कैरियर, वेटर, वेटरनरी और नर्सिंग ऑर्डरली जैसे ट्रेड शामिल हैं. इसके साथ ही हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और सब-इंस्पेक्टर (SI) के कई नॉन-जीडी (Non-GD) पदों को भी शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

Image

भर्ती के लिए क्या थी योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य था. इसके अलावा संबंधित ट्रेड के अनुसार अतिरिक्त योग्यताएं भी निर्धारित की गई थीं. कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव, आईटीआई प्रमाणपत्र, हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस या फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जैसी योग्यताएं भी मांगी गई थीं. अलग-अलग ट्रेड के लिए पात्रता की शर्तें अलग तय की गई थीं.

अब आगे क्या होगा?

फिलहाल SSB ने केवल इतना बताया है कि PET और PST की प्रक्रिया अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी. किस कैंडिडेट को किस दिन रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा किस केंद्र पर आयोजित होगी, इसकी जानकारी आगे दी जाएगी. ऐसे में कैंडिडेट्स अपनी शारीरिक तैयारी पूरी रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

आपको बताते चलें कि SSB ने 827 Constable (Tradesman) पदों के लिए 21 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 मई 2026 कर दी गई थी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट की तारीख का इंतजार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola