यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

यूपी पुलिस कांस्टेबल की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है.
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज यानी 31 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है. जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं.
बोर्ड ने इसके साथ ही कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं, जिससे कैंडिडेट अगले चरण के लिए अपनी योग्यता की चेक कर सकेंगे.
विभाग में 30 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बंपर बहाली
इस बड़े भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस के अलग-अलग विभागों में हजारों खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें सिविल पुलिस (मेल और फीमेल) के लिए 10,469 पद और कांस्टेबल पीएसी (Armed Police) के लिए सबसे ज्यादा 15,131 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के 1,341 पद, जेल वार्डर (मेल और फीमेल) के 3,385 पद, घुड़सवार कांस्टेबल के 71 पद और कांस्टेबल पीएसी फीमेल के 2282 पदों पर भी योग्य कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा.
जून में हुई थी परीक्षा
इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 30 जनवरी 2026 तक चली थी. इसके बाद बोर्ड ने 08, 09 और 10 जून 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया था.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में फिजिकल टेस्ट (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा.
रिजल्ट देखने के लिए यह प्रोसेस फॉलों करें
- सबसे पहलें यूपी पुलिस भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर टॉप में दिख रहें "Notice Section" पर क्लिक करें.
- अब वहां इस भर्ती परीक्षा से संबंधित अलग-अलग 2-4 नोटिस दिखेगा.
- अब उनमें से रिजल्ट वाला लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन खुल जाएगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Police Constable Result 2026
फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा चयन
लिखित परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब सफल कैंडिडेट्स को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा. बोर्ड द्वारा अब जल्द ही फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की डेट भी जारी की जाएंगी. इन दोनों चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन किया जाएगा. अंत में मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी.
ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










