चकरी की प्रियंका को BPSC में रैंक 58, पिता इंस्पेक्टर बेटी बनी SDM
BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 58 लाने वाली प्रियंका यादव (Image: Facebook)
Success Story Priyanka Yadav: सिवान जिले के दरौली प्रखंड के छोटे से गांव चकरी की बेटी प्रियंका यादव ने पहले ही अटेम्प्ट में BPSC की 70वीं परीक्षा पास कर ली है. फाइनल लिस्ट में उनका रैंक 58 आया और अब वे बिहार प्रशासनिक सेवा में SDM बनने जा रही हैं.
Success Story Priyanka Yadav: बीपीएससी 70वीं परीक्षा में 2009 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ. इसमें एक नाम प्रियंका यादव का भी था. प्रियंका के BPSC क्रैक करने का कहानी बेहद रोचक और प्रेरणादायक है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.
Success Story Priyanka Yadav: प्रियंका की पढ़ाई
प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर मिरांडा हाउस कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स किया. फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की.
बिना कोचिंग के मारी बाजी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. उन्होंने पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के दम पर की. सरकारी वेबसाइटों से जानकारियां जुटाईं, अलग-अलग विषयों के लेख पढ़े और प्रमाणिक किताबों पर भरोसा किया.
इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने वीडियो का भी अच्छा इस्तेमाल किया. उनका मानना है कि सिर्फ रटना काफी नहीं है, यह समझना भी जरूरी है कि परीक्षा में सवाल किस तरह से पूछे जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी की कमान दिव्या शक्ति के हाथ में, IPS के बाद ऐसे बनीं IAS, देखें UPSC रैंक
पिता की नौकरी, बदलते शहर
प्रियंका के पिता राम नारायण यादव RPF में इंस्पेक्टर हैं. नौकरी के चलते उनका तबादला कई बार हुआ, कभी बंगाल तो कभी ओडिशा और झारखंड. लेकिन पिता ने कभी बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर नहीं पड़ने दिया. हर नई जगह पर प्रियंका का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में ही कराया गया, चाहे वह खड़गपुर हो या बालासोर.
प्रियंका बड़े दिल से कहती हैं कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का भरोसा और साथ सबसे बड़ी वजह है. उनके हौसले और सपोर्ट के बिना यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था.
प्रियंका परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं. उनके बड़े भाई रेलवे के RDSO में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. घर में भाभी और एक भतीजा भी है. मां लक्ष्मी यादव गृहिणी हैं और उन्होंने हमेशा प्रियंका का मनोबल बढ़ाया.
ये भी पढ़ें: बखरी की मुस्कान को BPSC में Rank 80, कम उम्र के चलते नहीं बनीं SDM
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए